5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में मुठभेड़… पुलिस ने तीन बदमाशों को मारी गोली, एक कांस्टेबल भी घायल

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस और बजरी माफिया में मुठभेड़, गश्त के दौरान कांस्टेबल को गोली मारकर भागे थे बदमाश

less than 1 minute read
Google source verification
firing

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाने के गश्ती दल पर सोमवार रात पिनाहट रोड पर बजरी माफिया ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक कांस्टेबल कंधे में गोली लगने से घायल हो गया। घटना को लेकर पुलिस की एक दर्जन टीमों ने इलाके में नाकाबंदी की।

पुलिस ने दो बाइकों से भागे हमलावरों को रास्ते में घेर लिया। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में तीन हमलावर गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके से दो बाइक और एक ट्रेक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। वहीं, हमले में घायल पुलिस कर्मी का इलाज आगरा के अस्तपाल में चल रहा है।

बाइक से पीछा फिर फायरिंग

पुलिस ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान पिनाहट रोड पर अवैध चंबल बजरी लदी एक ट्रेक्टर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा दिया लेकिन चालक नाकाबंदी तोड़ कर भाग निकला। जिस पर पुलिस टीम ने ट्रेक्टर का पीछा किया। पुलिस को देख ट्रेक्टर चालक ने ट्रॉली में भरी बजरी को सडक़ पर फैलाते हुए सिलावट रोड की तरफ भाग निकला। इस बीच दो बाइक पर छह बदमाश पुलिस की गाड़ी का पीछा करते हुए आए ओर फायरिंग कर दी। फायरिंग में कांस्टेबल रामसहाय घायल हो गया।

पैरों में लगी गोली

सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने रात में करीब एक दर्जन टीमों को हमलावरों की तलाश में रवाना किया। पुलिस टीम ने हमलावरों को यूपी सीमा पर घेर लिया। यहां भी बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में की गई फायरिंग में बदमाश सचिन ठाकुर, अजय निषाद और विशाल निषाद घायल हो गए। तीनों बदमाशों कै पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायलों को देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।