
धौलपुर से एक कविता रोज......रुक सा गया जहान
धौलपुर से एक कविता रोज...... रुक सा गया जहान
रुक सा गया जहान
पूरा हिन्दुस्तान
सोचा था
धनी निर्धन
सब हुए एक समान
मगर,
यह सत्य क्षणिक था
एक तरफ
सुरक्षित, सुसज्जित, भारत
दूसरी तरफ
अपेक्षित पैदल चलता
हिन्दुस्तान
ठहरे तो
भूख से मृत्यु का डर
चले तो सडक़ों पर तिरस्कार,
अपमान,
सम्पन्न स्वार्थ, विपन्न संवेदनाएं
आज भी हैं
एक-दूजे से
अनजान
लॉकडाउन में हैं
भारत, भावनाएं, भगवान
रुक सा गया जहान
पूरा हिन्दुस्तान
लेखक- अरविंद शर्मा, शिक्षाविद् एवं इतिहासकार
अरविंद शर्मा शिक्षावद् के साथ इतिहासकार भी है। उन्होंने धौलपुर के इतिहास को भी संजोय रखा है। साथ ही हर विषय पर कविता व लेख लिखते हैं। कई पत्र - पत्रिकाओं में लेख प्रकाशित होते हैं। इसकी झलक उनके शिष्यों में भी दिखाई पड़ती है।
राजस्थान पत्रिका की ओर से नवाचारों के तहत अखबार में कवियों, लेखकों की कविताओं को स्थान दिया जा रहा है। इसमें अच्छे लेखक, कवि भी अपनी रचनाएं भेज सकते हैं। इसमें समसायिक विषय, जिले के वर्तमान हालातों का चित्रण, समस्याओं को प्रमुखता देते हुए भी कविता लिखी जा सकती है। यह कविताएं आप भी हमें उपलब्ध करा सकते हैं।
Published on:
06 Sept 2020 07:04 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
