13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गृह क्लेश के चलते पत्नी को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, फिर गुपचुप तरीके से कर दिया दाह संस्कार

Husband Killed Her Wife: मृतक महिला के पति देवेंद्र उर्फ देवू गुर्जर निवासी कासगंज थाना मनियां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गृह क्लेश के चलते अपनी पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी थी।
less than 1 minute read
Google source verification

Rajasthan Crime: धौलपुर के मनियां थाना पुलिस ने 12 जनवरी को महिला की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में उसी के पति को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने चाकू मार कर महिला की हत्या की थी। थाना प्रभारी राम नरेश मीणा ने बताया कि 12 जनवरी को कासगंज गांव में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत होने की जानकारी मिली थी। जिसके शव को ससुराल पक्ष ने जला दिया था। मामले में एफएसएल टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य भी जुटाए थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला मंतेश की मौत को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने पीहर पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जिस मामले में कांस्टेबल लोकेश कुमार की अहम भूमिका की वजह से हत्या के आरोप में मृतक महिला के पति देवेंद्र उर्फ देवू गुर्जर निवासी कासगंज थाना मनियां को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : 3 साल लिव इन में रहने के बाद दूसरा बॉयफ्रेंड बना तो पहले वाले को मां के साथ मिलकर मार डाला, फिर शव को हाइवे पर रजाई ओढ़ाकर पटका

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने गृह क्लेश के चलते अपनी पत्नी की चाकू मार कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद उसके शव का गुपचुप दाह संस्कार कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिनौता कट के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं।