
नहीं मिला रोजगार, पहले सब्जी, अब दो साल से बेच रहे चने का साग
धौलपुर. शहर में पैलेस रोड पर सब्जी के ठेल लगा रहे दुकानदार ने दो साल ने चना साग की दुकान लगाकर लोगों को पौष्टिक आहार का स्वाद दे रहे हैं। दुकानदार ने बताया कि दो साल से वह यह धंधा कर रहे हैं। इससे पहले वह भी सब्जी मंडी के बाहर हथठेले पर विभिन्न सब्जियां बेचते थे। लेकिन ज्यादा मुनाफा न होने से कुछ नया करने की ठानी। जिस पर उसने मशीन से चने का साग काटकर बेचने का काम शुरू किया। जो चल निकला। शहर में वह अकेले हैं जो ठेले पर साग काट कर बेच रहे हैं।
पैलेस रोड पर लोगों को चना का साग बेच रहे हथठेल दुकानदार रामलखन कुशवाह ने बताया कि वह साल 2021 से पहले सब्जी बेचते थे। लेकिन हथठेले पर कई लोग सब्जी बेचने से ज्यादा दुकानदारी नहीं हो पाती थी। उधर, परिवार का भरण पोषण भी नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद रामलखन ने शहर में सर्दियों के मौसम में ग्राहकों को चना का साग बेचने की सोची। यह आइडिया उसे ग्वालियर से आया। वहां एक हथठेल वाला इसी तरह से साग काट कर बेच रहा था। यह आइडिया उसे भा गया। जिस पर उसने धौलपुर में आकर यह काम शुरू कर दिया, जिससे उसकी आमदनी थोड़ी बढ़ गई। उसने बताया कि वह 100 रुपए किलो सादा चना साग व काटकर 120 रुपए में बेचता है।
ग्वालियर से खरीद कर लाते है चना साग
रामलखन ने बताया कि वह सप्ताह में दो बार मध्यप्रदेश के ग्वालियर जाते हैं। वह स्थानीय मण्डी से चने का साग खरीद कर लाते हैं। जिसे वह धौलपुर शहर में आकर बेचता है। जिससे वह अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं। इस काम में अब ठीक आमदनी हो जाती हैं।
9वीं की शिक्षा होने से नहीं मिली नौकरी
रामलखन ने बताया कि परिवार की स्थिति ठीक नहीं होने से उनकी शिक्षा बचपन में ही छूट गई थी। जिसके बाद वह परिवार के सहयोग करने लग गया। वह केवल 9वीं कक्षा तक ही पढ़ पाया। इसके बाद शादी होने पर परिवार के जिम्मेदारी आ गई और खुद का धंधा करने के लिए काम तलाश किया लेकिन कोई रोजगार नहीं मिला। इसके बाद उसने खुद की सब्जी की ढकेल लगाई। लेकिन आमदनी ज्यादा नहीं होने पर उसने इस आइडिया पर काम शुरू किया तो चल निकला।
चना साग के ये फायदे
चना के साग से स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। इससे डायबिटीज में लाभ मिलता है। वहीं चने के साग कई तरह के पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेटए, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और काफी विटामिन मिल जाती है। जो शरीर के लिए फायदेमंद है। साथ ही सर्दी के मौसम में नई तरह की सब्जी मिलने से लोग इसको बड़े चाब के साथ खाना पसंद करते हैं।
Published on:
21 Jan 2023 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
