
-यात्री रोडवेज बस समझ बैठ रहे निजी बसों में, 110० रुपए देना पड़ रहा किराया
-कैलादेवी का मनमर्जी किराया नहीं देने पर यात्रियों से करते अभद्रता
धौलपुर.राजस्थान रोडवेज के नाम पर अवैध रूप से संचालित निजी बसें कैला देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को ठगने का काम कर रही हैं। श्रद्धालु इन बसों को रोडवेज बस समझ बैठ तो जाते हैं, लेकिन रास्ते में इन बसों की सच्चाई से अवगत तब होते हैं जब संचालक इनसे किराए के रूप में रोडवेज के तय किराए की अपेक्षा 110 से 120 रुपए वसूल करते हैं।
जिले में राजस्थान रोडवेज से मिलती जुलती निजी बसों का संचालन काफी समय से किया जा रहा है। बस संचालक इन निजी बसों को रोडवेज के नाम और रंग (नीला-सफेद) पुताई कराकर हूबहू सरकारी बसों की तरह तैयार कर सवारियां बैठाने का काम धड़ल्ले से कर रहे हैं और लोगों को जमकर चूना लगा रहे हैं। अब इन बस माफियाओं के निशाने पर कैलादेवी जाने वाले श्रद्धालु यात्री हैं। जानकारी के अनुसार बस स्टेण्ड और सर्विस रोड पर सुबह से ही रोडवेज बसों से मिलती-जुलती बसें कैलादेवी जाने वाले श्रद्धालु यात्रियों के ले जाने के लिए लग जाती हैं।
जिले में राजस्थान रोडवेज से मिलती जुलती निजी बसों का संचालन काफी समय से किया जा रहा है। बस संचालक इन निजी बसों को रोडवेज के नाम और रंग (नीला-सफेद) पुताई कराकर हूबहू सरकारी बसों की तरह तैयार कर सवारियां बैठाने का काम धड़ल्ले से कर रहे हैं और लोगों को जमकर चूना लगा रहे हैं। अब इन बस माफियाओं के निशाने पर कैलादेवी जाने वाले श्रद्धालु यात्री हैं। जानकारी के अनुसार बस स्टेण्ड और सर्विस रोड पर सुबह से ही रोडवेज बसों से मिलती-जुलती बसें कैलादेवी जाने वाले श्रद्धालु यात्रियों के ले जाने के लिए लग जाती हैं।
सबसे बड़ी बात यह है कि बस संचालक श्रद्धालु यात्रियों को जबरदस्ती बसों में बैठाने का काम करते हैं। यात्री भी इन बसों को रोडवेज बस समझ बैठ जाते हैं, लेकिन असली कहानी बीच रास्ते में सामने तब आती है, जब बस संचालक यात्रियों से 110 से 120 रुपए तक किराया वसूल करता है। श्रद्धालु यात्री इन बसों को रोडवेज समझ कैलादेवी का तय किराया 85 रुपए देते हैं, लेकिन बस संचालक 120 रुपए किराया लेने पर अडिग़ हो जाते हैं, जब यात्री रोडवेज बस का हवाला देेकर कियारा देने में मजबूर होते हैं तो यह निजी बस संचालक श्रद्धालु यात्रियों से झगड़ा करने तक पर उतारू हो जाते हैं और यात्रियों को बीच रास्ते में ही उतार दिया जाता है।
रोडवेज ने निर्धारित किया कैलादेवी का 85 रुपए किराया
चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ आज गुरुवार से हो रहा है। जिसको लेकर कैलादवी लक्खी मेला प्रारंभ हो चुका है। कैलादेवी जाने वाले श्रद्धालु यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करते हुए धौलपुर डिपो जहां 60 अतिरिक्त बसों का संचालन कर रही है, वहीं श्रद्धालु यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए किराया में कटौती कर 85 रुपए निर्धारित किया गया है। यानी धौलपुर से कैलादेवी जाने श्रद्धालु यात्री को 85रुपए ही भुगतान करना होगा। इसके अलावा बस स्टैण्ड पर अतिरक्त काउंटरों और कर्मचारियों की भी व्यवस्था डिपो ने की है। 16 मार्च से 3 अप्रेल तक हर 10 मिनट में बस उपलब्ध रहेगी। यह बसें धौलपुर बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधानुसार लगाई जाएंगी।
जिले में संचालित हो रही रोडवेज से मिलती-जुलती बसें
धौलपुर में राजस्थान रोडवेज बसों से मिलती-जुलती निजी बसों का संचालन कर यात्रियों को ठगने का काम काफी समय से किया जा रहा है। यह बसें जिला मुख्यालय से अन्य ब्लॉकों के लिए संचालित होती हैं। परिवहन विभाग भी ऐसी बसों को लेकर समय-समय पर कार्रवाई भी करता है। गत दिनों भी विभाग ने राजस्थान रोडवेज के नाम पर अवैध रूप से संचालित निजी बसों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी 6 बसों की धरपकड़ की है। इन निजी बसों को रोडवेज के नाम और रंग (नीला-सफेद) में चलाया जा रहा था, जिन्हें पुलिस ने जब्त किया है। ये निजी बसें राजस्थान रोडवेज के नाम से अवैध रूप से चलाई जा रही थीं।
रेलवे स्टेशन से बस स्टैण्ड तक श्रद्धालुओं की भीड़
लक्खी मेला प्रारंभ होने के साथ ही कैलादेवी को जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढऩे लगी है। लोग जहां पैदल कैला देवी की यात्र कर रहे हैं तो निजी साधनों के साथ बसों सहित अन्य साधनों से कैलादेवी दर्शन करने को जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टेण्ड और गुलाब बाग चौराहे पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। छोटे-छोटे बच्चे माथे पर माता की चुनरी बांधे हाथों में ध्वजा थामे और जुबां पर मैया के जयकारे माहौल को और भक्तिमय बना रहा है। तो वहीं श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए जगह-जगह लगने वाले प्याऊ और खान-पान की भी व्यवस्था लोगों ने की है।
रोडवेज जैसे दिखने वाली निजी फजीZ बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों की जानकारी परिवहन विभाग को दे दी गई है।
-जगजीत सिंह, महाप्रबंधक धौलपुर डिपो
रोडवेज जैसी दिखने वाली निजी बसों पर कार्रवाई की जाती है। गत दिनों ऐसी बसों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया गया था। ऐसी बसों कैलादेवी मेला को संचालित हो रही हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
-गौरव यादव, जिला परिवहन अधिकारी धौलपुर
Published on:
19 Mar 2026 08:14 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
