18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

6 सप्ताह में रेकॉर्ड वांछित अपराधी धरदबोचे, रेंज में धौलपुर प्रथम

– करौली दूसरे, माधोपुर तीसरे स्थान पर – भरतपुर रेंज में वांछित अपराधियों की धरपकड़ को छह सप्ताह चला शिकंजा अभियान धौलपुर. भरतपुर रेंज में बीते 6 सप्ताह में वांछित अपराधियों को छुपे हुए स्थानों से उन्हें पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। रेंज में चले विशेष शिकंजा अभियान में धौलपुर पुलिस ने पहला […]

2 min read
Google source verification
6 सप्ताह में रेकॉर्ड वांछित अपराधी धरदबोचे, रेंज में धौलपुर प्रथम Record number of wanted criminals arrested in 6 weeks, Dholpur first in the range

- करौली दूसरे, माधोपुर तीसरे स्थान पर

- भरतपुर रेंज में वांछित अपराधियों की धरपकड़ को छह सप्ताह चला शिकंजा अभियान

धौलपुर. भरतपुर रेंज में बीते 6 सप्ताह में वांछित अपराधियों को छुपे हुए स्थानों से उन्हें पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाया गया। रेंज में चले विशेष शिकंजा अभियान में धौलपुर पुलिस ने पहला स्थान प्राप्त किया। धौलपुर पुलिस ने कुल 2222 में से 716 वांछितो को पकड़ा। जबकि करौली दूसरे और सवाई माधोपुर तीसरे स्थान पर रहे। अभियान में धौलपुर का निस्तारण प्रतिशत 32.22 रहा जबकि करौली का 30.87 और माधोपुर का 18.37 फीसदी रहा। भरतपुर इस अभियान 11.59 फीसदी के साथ अंतिम पायदान पर रह। जबकि भरतपुर में से अलग जिला बना डीग 15 फीसदी निस्तारण के साथ चौथे स्थान पर रहा। पहले अभियान एक माह का था लेकिन अभियान में बेहतर कार्रवाई को लेकर रेंज आइजी कैलाश विश्नोई 2 सप्ताह औऱ बढ़ा दिया था। अभियान में दूसरे स्थान पर रही करौली पुलिस ने 540 और सवाई माधोपुर में कुल 303 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

धौलपुर ने 47 और डीग ने पकड़े 82 भगोड़े

अभियान में धौलपुर पुलिस ने 47 भगोड़े गिरफ्तार किए जबकि डीग जिला पुलिस ने 82 और भरतपुर ने 66 भगोड़े धरदबोचे। इसी तरह अभियान में करौली पुलिस ने कुल भगोड़ों निस्तारण करते हुए 38 और सवाई माधोपुर जिले ने कार्रवाई करते हुए 23 भगोड़े पकड़े।

करौली ने 105 इनामी, 647 स्थाई वारंटी धौलपुर पुलिस ने पकड़े

रेंज में चलाएं अभियान के दौरान धौलपुर पुलिस ने कुल इनामी बदमाशों का निस्तारण करते हुए 19 गिरफ्तार किए। जबकि अभियान में 105 इनामी बदमाश करौली जिले में गिरफ्तार किए। इसी तरह सवाई माधोपुर जिला पुलिस ने 60 इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। डीग जिला पुलिस ने 43 और भरतपुर पुलिस ने 32 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया। अभियान में कुल 259 इनामी पकड़े गए। इसी तरह स्थाई वारंटी में धौलपुर पुलिस ने 647 पकड़ कर रेंज में अव्वल रहा। दूसरे स्थान पर करौली 408, माधोपुर 217, डीग 374 और भरतपुर 362 वारंटी पकड़े।

- अभियान के दौरान धौलपुर पुलिस ने शानदार प्रदर्शन किया है। छह सप्ताह चले अभियान में 2222 में से कुल 716 आरोपियों को पकड़ा गया। इसमें स्थाई वारंटियों का अच्छा नम्बर है।

- विकास सांगवान, एसपी धौलपुर