18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dholpur Accident: ड्राइवर को आई झपकी, पिकअप खंभे से टकरवाई, तीन गंभीर घायल, बड़ा हादसा टला

Dholpur Road Accident: बाड़ी में पिकअप गाड़ी बिजली के खंभे से टकराने से एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे का कारण चालक को आई नींद की झपकी बताया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
Bari Road Accident Rajasthan, Dholpur Accident News, Pickup Vehicle Crash India, Rajasthan Highway Accident Today, Driver Sleep Accident India, Kaila Devi Return Accident, Agra Pilgrims Accident Rajasthan, Bari Highway 11B Crash, Rajasthan Breaking Accident News, Dholpur Hospital Injury Case, Pickup Hits Electric Pole, Rajasthan Road Safety News, Pilgrimage Accident India, Bari Local News Today, Rajasthan Traffic Accident Update

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी। फोटो- पत्रिका

बाड़ी। हाइवे 11बी बायपास पर एक ढाबे के पास सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक पिकअप गाड़ी में सवार करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें एंबुलेंस से बाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक घायल को अधिक गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल धौलपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार सभी घायल उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एतमादौला थाना क्षेत्र के नगला देवजी गांव के निवासी हैं। ये सभी करौली स्थित कैलादेवी माता के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। हादसे में घायल हरिकेश पुत्र जगदीश कुशवाहा ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ सुबह पिकअप गाड़ी नंबर यूपी 86 एटी 4284 से कैलादेवी माता के दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद सभी ने भोजन किया और दोपहर करीब 3 बजे करौली से वापस रवाना हुए।

अनियंत्रित हुआ वाहन

करीब साढ़े चार बजे जब वाहन बाड़ी क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और पिकअप सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए।

बड़ा हादसा टला

गनीमत रही कि हादसे के दौरान बिजली के तार टूटकर वाहन पर नहीं गिरे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद सभी घायलों को बाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया।

एक की हालत ज्यादा गंभीर

हादसे में 19 वर्षीय हरिकेश पुत्र जगदीश कुशवाहा, 17 वर्षीय शिवम पुत्र जावेद कुशवाहा और कालू गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से कालू की हालत अधिक गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल धौलपुर रेफर किया गया है। हरिकेश ने बताया कि गाड़ी में कुल 8 से 10 लोग सवार थे, जिनमें से अन्य को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस के एएसआई अरविंद कुंतल के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।