19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विक्षोभ इफेक्ट…दस मिनट की बारिश ने घोली ठण्डक

किसानों की बढ़ी धडक़नें, गुरुवार को भी रह सकता है असर धौलपुर. पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार को शाम हाते-होते 7 बजे तेज हवा और बारिश के रूप में देखने को मिला। इस दौरान शहर में 5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से जहां मौसम में ठण्डक घुल गई वहीं किसानों की धडक़नें तेज […]

2 min read
Google source verification
विक्षोभ इफेक्ट...दस मिनट की बारिश ने घोली ठण्डक Disturbance effect...ten minutes of rain brought coolness

किसानों की बढ़ी धडक़नें, गुरुवार को भी रह सकता है असर

धौलपुर. पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार को शाम हाते-होते 7 बजे तेज हवा और बारिश के रूप में देखने को मिला। इस दौरान शहर में 5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से जहां मौसम में ठण्डक घुल गई वहीं किसानों की धडक़नें तेज हो गईं। हालांकि बारिश का दौर ज्यादा समय तक नहीं चला, जिससे किसानों ने राहत की सांस ली।

बुधवार शाम अचानक बदले मौसम ने झमाझम बारिश कर दी। सुबह से ही तेज धूप रही, लेकिन मौसम में नमी और पश्चिमी विक्षोभ का असर दस मिनट की तेज बारिश के रूप में दिखा। जिससें मौसम में गुलाबी ठण्डक घुल गई और न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री गिरकर 17 पर आ पहुंचा। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार को भी रह सकता है, लेकिन बारिश की संभावना कम ही हैं। हालांकि उसके बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है। तेज हवा के दस मिनट की बारिश ने किसानों की धडक़नें बढ़ दीं। खेतों में अभी सरसों और गेहूं फसल कटाई का कार्य चल रहा है। तो कई खेतों में कटी फसल पड़ी है। ऐसी स्थिति में तेज बारिश और हवा फसल को बर्बाद कर सकती है।

तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, पंडालों में भरा पानी

सरमथुरा. कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार शाम अचानक मौसम में बदलाव आने से कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव के चलते गुरुवार दोपहर बाद से ही आसमान में बादल छाए थे।बारिश के कारण गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि मौसम विभाग द्वारा पूर्व में ही कई जिलों में मौसम परिवर्तन और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। अचानक बदले मौसम ने जनजीवन की रफ्तार पर भी हल्का असर डाला। बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही सामान्य रही इधर, मातारानी के पांडालों में व्यवधान फैल गया। जलभराव होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही राशन सामग्री भीगने से नुकसान उठाना पड़ा।चिकित्सकों ने मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी है।