17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर-घर से कचरा संग्रहण कार्य…र्सौंपा जाएगा निजी हाथों में

परिषद डोर-टू-डोर कचरा उठान की व्यवस्था को ठेका पर देने की तैयारी में खाका तैयार, तकनीकी स्वीकृति को भेजा जाएगा स्वायत्त विभाग – शहर के नालों के कार्य के वर्क ऑर्डर जारी, 27 फीसदी बिलो रेट में उठा ठेका धौलपुर. नगर परिषद शहर की साफ-सफाई को लेकर एक और कदम उठाने जा रहा है। परिषद […]

3 min read
Google source verification
घर-घर से कचरा संग्रहण काय...र्सौंपा जाएगा निजी हाथों में Door-to-door garbage collection work will be handed over to private hands

परिषद डोर-टू-डोर कचरा उठान की व्यवस्था को ठेका पर देने की तैयारी में

खाका तैयार, तकनीकी स्वीकृति को भेजा जाएगा स्वायत्त विभाग

- शहर के नालों के कार्य के वर्क ऑर्डर जारी, 27 फीसदी बिलो रेट में उठा ठेका

धौलपुर. नगर परिषद शहर की साफ-सफाई को लेकर एक और कदम उठाने जा रहा है। परिषद ने घर-घर से कचरा उठान की व्यवस्था ठेका पर देने की तैयारी कर ली है। जिसको लेकर परिषद ने खाका भी तैयार कर लिया है जिसे तकनीकी स्वीकृति के लिए स्वायत्त विभाग को भेजेगा। स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। यह ठेका 3 या 5 साल तक के लिए दिया जाएगा। अभी तक घर-घर से कचरा उठान की व्वस्था नगर परिषद के कर्मी ही करते आ रहे हैं।

नगर परिषद शहर की साफ-सफाई को लेकर एक और नवाचार करने जा रहा है। अभी नाइट शिफ्ट में शहर की सडक़ों की साफ-सफाई की योजना बनाने के बाद अब परिषद घर-घर से कचरा संग्रहण करने की व्यवस्था को भी ठेका पर देने जा रहा है। हां...अभी तक नगर परिषद के कार्मिक करीब 8 से 10 पुरानी ऑटो टिपर गाडिय़ों से कुछ मोहल्लों से ही कचरा एकत्रित करती आ रही हैं। परिषद ने इस कार्य को ठेका पर देने का पूरा खाका भी तैयार कर लिया है। जिसे पर अब जयपुर स्वायत्त शासन विभाग को तकनीकी स्वीकृति के लिए भेजना। वहां से डिमांड स्वीकृति मिलने के बाद परिषद फिर टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ करेगी। हालांकि यह टेंडर बड़े प्रारूप में किया जाएगा, क्योंकि इस प्रक्रिया के तहत घर-घर से कचरा संग्रहण करने के लिए ऑटो टिपर या फिर अन्य संसाधन ठेकेदार के ही होंगे। परिषद के अनुसार यह ठेका 3 या फिर 5 साल तक के लिए दिया जाएगा। परिषद का मानना है कि घर-घर से कचरा संग्रहण कार्य को ठेका पर देने से शहर की साफ-सफाई व्यवस्था में इजाफा होगा, क्योंंकि इस कार्यों में लगे अन्य सफाई कर्मियों को शहर के अन्यंत्र स्थानों में सफाई के कार्य में लगाया जाएगा।

मॉनिटरिंग न होने से असफल रहे ठेका कार्य

नगर परिषद शहर की साफ-सफाई को लेकर दावे-वादे तो खूब करती है, लेकिन धरातल पर योजनाओं का असर दिखाई नहीं देता। फिर चाहे नालों का सफाई कार्य हो या फिर सीवरेज टेण्डर हर जगह साफ-सफाई केवल खानापूर्ति तक ही सीमित होकर रह जाती है। अब परिषद घर-घर से कचरा संग्रहण कार्य को भी ठेका पर देने जा रहा है, लेकिन इससे इससे क्या वाकई शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पर प्रभाव पड़ेगा, क्या इस कार्य को भी ठेका पर देने से संवेदक करोड़ों रुपए खर्च कर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य में पारदर्शिता बरतेगा यह तो आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन नाला सफाई, शहर की सडक़ों की सफाई से लेकर चौक सीवरेजों की सफाई तक अब भी हो नहीं पाई जिनमें करोड़ों रुपए इधर से उधर किए गए।

परिषद का सफाई तंत्र हुआ कंडम

देखा जाए तो सालों से शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पंग बनी हुई है। सालों से सफाई के नाम करोड़ों रुपए जमकर डंकारे गए हैं और हालात पहले से भी दयनीय हो चुके हैं। आज जिस गली मोहल्ले में चले जाए या किसी चौक चौराहे की तस्वीर देखों कचरे के लगे ढेर परिषद की सच्चाई को बयां करते दिख जाएंगे। रही सही कसर परिषद का सफाई संसाधनों का कंडम होना कर रहे हैं। परिषद के पास लगभग दो दर्जन से ज्यादा ऑटो टिपर हैं, लेकन चालू हालात में बमुश्किल से 7 से 8 वह भी कुछ की रिपेयरिंग कराकर उन्हें खड़ा किया गया है, जिनमें तेल डालने तक के लाले पड़ रहे हैं। सफाई कर्मियों की बात करें तो वर्तमान में परिषद के पास करीब 150 स्थाई और करीब 100 ठेका पर सफाई कर्मी कार्यरत हैं। हालांकि वार्डों की संख्या 60 है और अब तो पंचगांव और तगावली के भी परिषद में शामिल करने से शहर की आबादी और बढ़ जाएगी। ऐसे में अब और सफाई कर्मियों की जरूरत पड़ेगी।

नाले सफाई का वर्क ऑर्डर जारी, बिलो रेट उठा ठेकापिछले दो सालों से जलभराव की समस्या से जूझ रहे नगर परिषद ने इस बार शहर के चार जोनों के 19 नालों की सफाई का टेण्डर जल्द कर दिया था। यह टेण्डर कृष्ण गोपाल शर्मा कॉन्ट्रेक्टर को दिया गया था। टेंडर 27.51 फीसदी बिलो रेट में उठा है। वर्क ऑर्डर के अनुसार कोठी क्षेत्र में 16 नाले, गुलाब बाग क्षेत्र में 7 और जिरौली क्षेत्र में नालों की सफाई होगी। इसमें कोठी क्षेत्र में 31.17 लाख और शहर क्षेत्र में 15.20 लाख, जिरौली क्षेत्र में 9.25 लाख और गुलाब बाग क्षेत्र में 19 लाख 46 हजार रुपए में ठेका उठा है। जिसके वर्क ऑर्डर भी परिषद ने जारी कर दिए। बताया जाता है कि संवेदक भी जल्द ही तलैया क्षेत्र से नालों की साफ-सफाई कार्य आरंभ कर देगा। गौरतलब रहे कि पिछली दफा नाला सफाई कार्य में बरती अनियमितताओं के बाद जिला कलक्टर ने फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर दिया था। जिसके बाद गत वर्ष नगर परिषद ने अपने स्तर पर सफाई कार्य करवाया था।

- घर-घर से कचरा संग्रहण का कार्य ठेके पर दिया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां चल रही हैं, जिसे स्वीकृति के लिए भी भेजा जाएगा। कार्य को ठेका पर देने से शहर की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

-प्रकाश श्रीवास्तव, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, धौलपुर