
नशे का कारोबार: सरसों के खेत में उगाई अफीम की फसल
धौलपुर. जिले की आंगई थाना पुलिस ने शुक्रवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी छुपे हो रही अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। क्षेत्र के रामबख्श का पुरा गांव के जंगलों में सिवायचक भूमि पर अफीम की खेती खड़ी देख पुलिस भी दंग रह गई है। पुलिस ने रातभर फसल की कटाई कर करीब 2940 किलोग्राम पौधों को जब्त किया है। वहीं, जब्त अफीम की अनुमानित कीमत एक करोड़ आकी जा रही है। वहीं, अफीम की खेती की पुष्टि होने के बाद रात को बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने प्रशासन के अधिकारियों की निगरानी में सरसों के खेतों के बीच सिवायचक भूमि पर खड़ी अफीम की खेती की कटाई कराई। पौधों को काटने के बाद अधिकारियों की देखरेख में उन्हें सील पैक किया गया है। खेती करीब छह विस्वा सिवायचक भूमि पर हो रही थी।
आंगई थाना प्रभारी रामावतार मीणा ने बताया कि पुलिस ने धौन्ध पंचायत अन्तर्गत रामबक्श पुरा गांव में नशा का कारोबार रोकने की कवायद की है। सिवायचक भूमि पर सरसों की फसल के बीच में अफीम के पौधे बरामद किए हैं। तस्करों ने अफीम के पौधे सरसों की फसल की आड़ में उगा रखे थे। पुलिस ने करीब तीन टन अफीम के पौधे जब्त किए हैं। पुलिस ने अज्ञात जनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं तस्करों की तलाश की जा रही है। इस मौके पर तहसीलदार उत्तम चंद बंसल सहित राजस्व व पुलिस की टीम मौजूद थी। इस मौके पर तहसीलदार उत्तम चंद बंसल सहित राजस्व व पुलिस की टीम मौजूद थी।
सरसों के खेत में अफीम की हो रही थी खेती
आंगई से करीब 20 किलोमीटर दूर धौन्ध के रामबक्श पुरा गांव के जंगल में अज्ञात व्यक्ति ने सिवायचक भूमि में अवैध रूप से सरसों की फसल की आड़ में अफीम की खेती होना बताया। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अफीम के पौधे उखाडकऱ जब्त किए।
अफीम की फसल को काटने में रात गुजरी
पुलिस ने अफीम की खेती की पुष्टि करने के बाद पौधों को काटने में पूरी रात गुजर गई। पुलिस की कार्रवाई देख ग्रामीण भी पुलिस का सहयोग करने नही आए। पुलिस को अफीम के पौधों को लाने में दो ट्रेक्टर ट्रॉली व एक पिकअप का इंतजाम करना पड़ा। अफीम के पौधों का वजन तीन टन के करीब था। जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ आंकी गई।
- अवैध तरीके से अफीम की खेती करने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम ने पहुंच कर कार्रवाई की। करीब 4 हजार किलो अफीम की खेती के पौधे मिले हैं। जिन्हें जब्त किया है। सिवायचक भूमि पर खेती हो रही थी। इस खेती के पीछे कौन लोग हैं, उनका पता लगाया जा रहा है।
- बृजेश ज्योति उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक, धौलपुर
Published on:
03 Mar 2024 12:39 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
