15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो: मंत्री बोले- लोगों के डर से कम किए सिलेण्डर के दाम

केबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास दौरे पर धौलपुर पहुंचे और यहां सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। मंत्री ने जिले की चारों विधानसभाओं का फीडबैक लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
मंत्री बोले- लोगों के डर से कम किए सिलेण्डर के दाम

मंत्री बोले- लोगों के डर से कम किए सिलेण्डर के दाम

धौलपुर. केबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास दौरे पर धौलपुर पहुंचे और यहां सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। मंत्री ने जिले की चारों विधानसभाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आमजन के पसंदीदा नेता बताते हुए दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार वापस रिपीट होगी। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसकी वजह कांग्रेस सरकार के काम हैं और सीएम की वर्किंग को पूरे देश में सराहना मिल रही है। उन्होंने कहा कि ओपीएस योजना को अन्य राज्य भी अपने यहां लागू कर रहे हैं और पुरानी पेंशन स्कीम का भाजपा विरोध कर रही है। मंत्री ने यह बात यहां पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने प्रतिद्वंदी भाजपा पर जमकर हमला किया। केबिनेट मंत्री ने बताया कि वर्तमान विधायकों के अलावा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भी अपनी दावेदारी पेश की है। जिसको चुनाव समिति के सामने रखा जाएगा। वहीं, धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाहा ने भी मंत्री को कांग्रेस पार्टी की टिकट के लिए आवेदन दिया है। हालांकि मंत्री विधायक कुशवाहा की सदस्यता के सवाल को टाल गए। मंत्री ने कैलाश मेघवाल के बयान पर कहा कि उन्होंने स्पष्ट बयान दिया है। उनके कथन के बाद भाजपा को बोलने का हक नहीं है, पहले उनके नेता सवालों के जवाब दें। मंत्री खाचरियावास ने तीखा हमला करते आरोप लगाया कि भाजपा के राजेन्द्र सिंह राठौड़, सीपी जोशी, गजेन्द्र सिंह शेखावत और सतीश पूनिया मिलकर एक महिला पूर्व मुख्यमंत्री को रास्ते से ठिकाना लगाने के लिए रोजाना दिल्ली जाकर कहते हैं कि इन्हें आगे मत लाना। केबिनेट मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि जनता का मूड देख केन्द्र सरकार सकते में है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए एलपीजी सिलेण्डर पर २०० रुपए दाम कम किए हैं। अभी तो रुकिए आने वाले में पेट्रोल-डीजल के भी दाम नीचे आएंगे।