28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: घूंघट से बाहर निकल रहीं महिलाएं, अब भर रहीं फर्राटा

राजस्थान के धौलपुर जिले में महिलाएं दुपहिया से लेकर चौपहिया वाहन दौड़ा रही हैं।

2 min read
Google source verification

धौलपुर ग्रामीण परवेश वाला जिला है। कुछ समय पहले तक महिलाएं पर्दा प्रथा और रुढिय़ों से खुद को बाहर नहीं निकालना पसंद नहीं करती थीं। लेकिन बदलते समय के साथ रुढिय़ों की बेडिय़ां तोड़ती बेटियां अब फर्राटा भर ही हैं। दुपहिया से लेकर चौपहिया वाहन तक दौड़ा रही हैं। जिलें में छह साल से वाहनों के प्रति महिलाओं का रुझान ज्यादा बढ़ा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक महिलाएं अब आत्मनिर्भर बन रही है। हर क्षेत्र में महिलाएं आगे आ रही हैं। वाहन को चलाने में महिलाओं में अब ललक जगी है।

जिला परिवहन विभाग की जानकारी के अनुसार महिलाएं अब वाहन को चालने में आगे आ रही हैं। विशेष बात ये है कि महिलाएं वाहन चलाने के साथ लाइसेंस बनवा रही हैं, उसके बाद सडक़ पर निकल रही हैं। बता दें कि परिवहन कार्यालय से तीन साल में 1357 से अधिक महिलाओं ने लाइसेंस जारी किए हैं।

हेलमेट के प्रयोग में पुरुषों को पछाड़ रही

सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति महिलाएं पुरुषों से अधिक सजग हैं। वे बगैर हेलमेट के नहीं निकलती हैं। शहर में करीब 80 प्रतिशत महिलाएं हेलमेट का प्रयोग कर रही है। महिलाएं घर से निकलते समय हेलमेट लगाकर ही निकल रही हैं। साथ ही महिलाएं यातायात नियमों का पालन करती हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इन 3 जिलों में बनेगी 200 KM लंबी नहर, 5046 परिवारों की जाएगी जमीन

कार पर भी आजमा रहीं हाथ

आत्मनिर्भर होती नारी अब सिर्फ दुपहिया वाहनों तक ही सीमित नहीं है। बड़ी संख्या में चार वाहन भी बेफ्रिक होकर चला रही है। आठ महिलाओं ने दुपाहिया वाहन को चार पहिया में परिवर्तित कराने के लिए आवेदन भी किए है। अब ये महिलाएं कार चलाना भी सीख गई है।

लाइसेंस के साथ ही निकल रही सड़क पर

पहले जो ड्राइविंग लाइसेंस बनते थे, वह कागज पर ही जारी कर दिए जाते थे। इनका उपयोग कार्रवाई से बचने के लिए ही होता था। लेकिन अब महिलाएं जो लाइसेंस बनवा रही है उन्हें नियम से वाहन चलाने में प्रयोग भी कर रही है। वह लाइसेंस को साथ में रखती हैं।

यह भी पढ़ें : परेशानियों से जूझ रहे डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा को मिली बड़ी राहत, इस मामले में नहीं चलेगा मुकदमा