18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर की हर सडक़ पर अतिक्रमण, कैसे मिले चलने के लिए फुटपाथ

धौलपुर. नई सरकार बनाने के लिए शहर के नागरिको ने भी अपना खूब योगदान दिया। लेकिन अब उनको अपना शहर अतिक्रमण मुक्त कराने की आस बनी हुई है। शहरवासियों के लिए अतिक्रमण बड़ी समस्या बनती जा रही है।

2 min read
Google source verification
Encroachment on every road of the city, how to get footpath for walking

शहर की हर सडक़ पर अतिक्रमण, कैसे मिले चलने के लिए फुटपाथ

धौलपुर. नई सरकार बनाने के लिए शहर के नागरिको ने भी अपना खूब योगदान दिया। लेकिन अब उनको अपना शहर अतिक्रमण मुक्त कराने की आस बनी हुई है। शहरवासियों के लिए अतिक्रमण बड़ी समस्या बनती जा रही है। जिला प्रशासन से लेकर नगर परिषद का ध्यान नहीं है। आमजन को परेशानी में डाल रखा है। कभी शहर के लाल बाजार को सबसे चौड़ा मार्ग के नाम से भी जाना जाता था। लेकिन अब इसकी सडक़े सिकुड़ती जा रही है। पैदल चलने के लिए फुटपाथ बनाया गया था। लेकिन वह भी दुकानदारों व विद्युत निगम ने नहीं छोड़ा।

शहर का लाल बाजार लाल रंग से बाजार की शोभा बढ़ाता है। यहां का बाजार कई सालो पुराना है। यह पूरा बाजार लाल रंग से ही रंगा था। पैदल चलने के लिए इस मार्ग पर फुटपाथ बनाया गया है। लेकिन अब वह फुटपाथ दुकानदारों के कब्जे में है। फुटपाथ पर बिक्री के लिए सामान रखा हुआ है। वहीं सडक़ पर दुकान पर क्या मिलता है। इसका बोर्ड लगा रखा है। वहीं विद्युत निगम भी इसमे पीछे नहीं रहा है। उसने भी फुटपाथ पर बिजली के तार खुले छोड़ दिए है। जिससे हादसे का डर भी बना रहता है। प्रतिदिन यहां भी जाम के हालात बने रहते है। लेकिन अधिकारियों का ध्यान नहीं है। सुबह-सुबह के समय पुराना डाक घर तिराहे पर चार-पांच नागरिक चर्चा कर रहे थे। बोल रहे थे राजकुमार ये सडक़ देख रहे हो अभी कितनी चौड़ी लग रही है। दोपहर बाद देखना यहां पर यह अतिक्रमण का शिकार हो जाएगी।

कार्यालय में अधिकारी बना रहे अभियान का प्लान-

शहर के जिला कलक्ट्रेट कार्यालय व नगर परिषद कार्यालय में प्रतिदिन अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। लेकिन पांच दिन से दोनों की कार्यालय से अधिकारी अतिक्रमण को लेकर शहर के बाजार में नहीं पहुंच सके है। जिससे लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है। आमजन के साथ दुकानदार भी परेशान है।