23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीकांत त्यागी प्रकरण पर पूरे समाज को निशाना बनाने पर जताई नाराजगी

#Shrikant Tyagi episode news: धौलपुर. श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर त्यागी समाज धौलपुर वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। जिसमें धौलपुर सहित आगरा, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, मेरठ व मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से त्यागी समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Expressed displeasure over targeting the entire society on Shrikant Tyagi episode

श्रीकांत त्यागी प्रकरण पर पूरे समाज को निशाना बनाने पर जताई नाराजगी

श्रीकांत त्यागी प्रकरण पर पूरे समाज को निशाना बनाने पर जताई नाराजगी

- त्यागी समाज की वर्चअल बैठक

#Shrikant Tyagi episode news: धौलपुर. श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर त्यागी समाज धौलपुर वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। जिसमें धौलपुर सहित आगरा, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, मेरठ व मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से त्यागी समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में लोगों ने प्रकरण में सम्पूर्ण त्यागी समाज को निशाना बनाए जाने का विरोध किया। वर्चुअल बैठक में त्यागी समाज ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। त्यागी समाज के महामंत्री विजय त्यागी ने कहा कि यह पूरा प्रकरण व्यक्तिगत और राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण सुर्खियों में लाया गया है। श्रीकांत की ओर से एक महिला के साथ जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया गया है, उसे कतई जायज नहीं ठहराया जा सकता। लेकिन इसको लेकर उनसे परिवार, महिलाओं, बच्चों व पूरे त्यागी समाज को निशाना बनाया जाना उचित नहीं है। वर्चुअल बैठक में गिर्राज त्यागी जौरा, भारत भूषण त्यागी, मयंक त्यागी, त्यागी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी, विनीत त्यागी, गजेंद्र त्यागी, हेमंत त्यागी, विनोद त्यागी, जय प्रकाश त्यागी, राजकुमार त्यागी, गिर्राज त्यागी, रामकिशोर, अमरकांत त्यागी, पवन त्यागी, शिवचरन त्यागी, अनिल त्यागी, गिरीश त्यागी, महावीर त्यागी, दिनेश त्यागी, नीतेश त्यागी सहित बड़ी संख्या में त्यागी समाज के बंधुओं ने भाग लिया।

ऑनलाइन गैम्बलिंग के चंगुल में फंसे नाबालिग ने दी जान

- जांच में जुटी पुलिस

धौलपुर. निहालगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने मंगलवार को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि नाबालिग ऑनलाइन गैंम्बलिंग के चंगुल में फंसा था। जिसने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि मरग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।