Chambal River news dholpur: धौलपुर. कोटा बैराज से छोड़े पानी के बाद चंबल नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, अभी यह खतरे के निशान से करीब 2 मीटर नीचे बनी हुई है।
Chambal River news dholpur: धौलपुर. कोटा बैराज से छोड़े पानी के बाद चंबल नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, अभी यह खतरे के निशान से करीब 2 मीटर नीचे बनी हुई है। बुधवार शाम तक चंबल पुल के नीचे नदी का जलस्तर करीब 128 मीटर बना हुआ था। हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से चंबल नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। उधर, कोटा बैराज से मंगलवार को पानी छोडऩा कर दिया गया। जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है। गौरतलब रहे कि सोमवार को कोटा बैराज के एक दर्जन गेटों को खोल कर 2.50 लाख क्यूसेक से अधिक पानी की निकासी की गई है।
सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता दिनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि चंबल नदी में बुधवार शाम को जलस्तर 128 मीटर बना हुआ था। जलस्तर के बढऩे की आशंका नहीं है। इसकी वजह कोटा बैराज से खोले गए गेटों को अब बंद कर दिया गया है। हालांकि, चंबल पुल के पास विभाग की टीम निगरानी बनाए हुए हैं। चंबल नदी में चेतावनी 129.79 मीटर और खतरा 130.79 मीटर पर रहता है। लेकिन फिलहाल जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे बना हुआ है। उधर, सिंचाई विभाग के कार्मिक प्रतिघंटा चंबल नदी में बढऩे वाले जलस्तर का नाप कर रिपोर्ट कर रहे हैं।