
करौली-धौलपुर सीट से पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री भजनलाल जाटव को बनाया प्रत्याशी
धौलपुर. करौली-धौलपुर (सुरक्षित) सीट से कांग्रेस ने पूर्व सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने शनिवार रात तीसरी सूची जारी की जिसमें राजस्थान से करौली-धौलपुर और जयपुर ग्रामीण सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई। जबकि नागौर सीट को आरएलपी के लिए छोड़ा है। माना जा रहा है कि कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित करने पर भाजपा भी संभवतया aaj सूची जारी कर सकती है।
पूर्व मंत्री भजनलाल जाटव को गत विधानसभा चुनाव में भरतपुर जिले की वैर विधानसभा सीट से भाजपा के बहादुर सिंह कोली ने पराजित किया था। वैर सीट से भजनलाल दो दफा विधायक रह चुके हैं। भजनलाल जाटव ने साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में वैर-भुसावर सीट से भाजपा के रामस्वरूप कोली को पराजित किया था। रामस्वरूप कोली को इस दफा भाजपा ने भरतपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर भजनलाल जाटव ने साल 2014 में हुए उप चुनाव में भाजपा के गंगाराम कोली को हराया था। उस समय तत्कालीन भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली को पार्टी ने भरतपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाया था। बता दें कि पूर्व मंत्री भरतपुर जिले हलैना क्षेत्र के झालाटाला के निवासी हैं।
Published on:
24 Mar 2024 01:33 pm

बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
