
-कैलादेवी के दर्शन को श्रद्धालुओं की पैदल यात्रा प्रारंभ
-धौलपुर से अतिरिक्त बसों का भी किया जाएगा संचालन
धौलपुर.चैत्र नवरात्रि का 19 मार्च से प्रारंभ हो रही है। जिसकी रौनक शहर की सडक़ों सहित हाइवों पर आस्था के सैलाब के रूप में दिखने लगा है। जहां छोटे-छोटे बच्चों सहित बुजुर्ग माता रानी के जयकारों के साथ कैलादेवी के दर्शन को पैदल यात्रा कर रहे हैं। तो वहीं धौलपुर डिपो भी माता के भक्तों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन करने जा रहा है।
शुक्रवार को नेशनल हाइवे 11बी पर सुबह से ही भक्तों का रैला देखने को मिला। हाथों में ध्वजा और सिर माता की चुनरी बांधे भक्त उत्साह और उमंग के साथ माता रानी के दर्शनों को उतावले दिखे। धौलपुर से कैला देवी की पैदल यात्रा चैत्र नवरात्रों में आस्था का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है। जहां भक्त लांगुरिया गीतों के साथ मां के दर्शन के लिए निकलते हैं। कैलादवी माता धाम की यात्रा धौलपुर से शुरू होकर बाड़ी, सरमथुरा के रास्ते लगभग 80-100 किमी लंबी होती है, जिसमें 2 से 3 दिन लगते हैं। 16 मार्च से शुरू हो रहे लक्खी मेले के लिए रास्तों में भी तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि अभी शुरुआती दिन हैं जैसे-जैसे मेला नजदीक आता जाएगा, भक्तों का रैला सैलाब में तब्दील होता जाएगा। जगह-जगह भण्डारों सहित चिकित्सा की व्यवस्था प्रशासन करता है। चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से प्रारंभ हो रही हैं जो 27 मार्च को समाप्त होंगी।
हर दस मिनट में कैलादेवी के लिए बस
लक्खी माला के लिए धौलपुर और अन्य जगहों से बसों का भी संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा 60 अतिरिक्त बसों भी मंगलवाई गई हैं। जानकारी के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त काउंटर और कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है। इसमें बाड़ी से 17 और धौलपुर से 44 अतिरिक्त बाहर डिपो की बसें चलेंगी। तो वहीं धौलपुर डिपो ने माता के भक्तों को विशेष छूट यानी किराए में भी कटौती की गई है। पहले जहां धौलपुर से कैलादेवी जाने के लिए 155 रुपए देने पड़ते थे, लेकिन अब यह मात्र 75 रुपए में श्रद्धालु आसानी कैलादेवी पहुंच सकेंगे। इसके अलावा भक्तों के लिए बस स्टेण्ड ठण्डे पानी की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था भी की गई हैं। 16 मार्च से 3 अप्रेल तक हर 10 मिनट में बस उपलब्ध रहेगी। यह बसें धौलपुर बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधानुसार लगाई जाएंगी।
Published on:
14 Mar 2026 06:13 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
