
गहलोत सरकार ने पांच साल कलंकित किया: जितेन्द्र
धौलपुर. भारतीय जनता पार्टी का विधानसभा का बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम शुक्रवार को जिला कार्यालय पर आयोजित किया गया। जिला कार्यालय पर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र गोठवाल एवं विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा श्रवण कुमार वर्मा, विस्तारक संभाग प्रभारी राजवीर सिंह राजावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशंभरदयाल शर्मा, धौलपुर विधानसभा संयोजक जितेंद्र सिंह राजोरिया, हरिनिवास प्रधान एवं धौलपुर विधानसभा विस्तारक पवन चौधरी के मुख्य अतिथि में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई एवं वंदे मातरम का गायन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान से हम राजस्थान विजय करने के लिए निकले हैं। मोदी सरकार के कार्यकाल के उत्तम 9 वर्ष एवं अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार कार्यकाल के कलंकित 5 वर्ष ही हमें राजस्थान विजय की ओर ले जा रहे हैं। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व देश को एक नई दिशा देने में लगा है राष्ट्रीय और प्रादेशिक मुद्दों के अलावा अपने-अपने बूथ स्तर के मुद्दों पर विशेष ध्यान देना होगा। आज देश और प्रदेश की राजनीति का केंद्र बिंदु बूथ हो गया है। कार्यक्रम को विशंभर दयाल शर्मा, राजवीर सिंह राजावत समेत अन्य ने भी संबोधित किया। संचालन विजय त्यागी ने किया। धौलपुर विधानसभा के भूत संकल्प कार्यक्रम में जिले के समस्त पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Updated on:
12 Aug 2023 11:56 am
Published on:
12 Aug 2023 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
