4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘चंबल पार’ फिल्म को ऑनरेबल ज्युरी मेंशन अवार्ड

. ब्रज पृष्ठ भूमि पर बनी फीचर फिल्म ‘चम्बल पार’ को 15 वें दादा साहेब फाल्के फिल्म फस्टिवल में ऑनरेबल ज्युरी मेंशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
‘चंबल पार’ फिल्म को ऑनरेबल ज्युरी मेंशन अवार्ड ‘चंबल पार’ फिल्म को ऑनरेबल ज्युरी मेंशन अवार्ड

धौलपुर. ब्रज पृष्ठ भूमि पर बनी फीचर फिल्म ‘चम्बल पार’ को 15 वें दादा साहेब फाल्के फिल्म फस्टिवल में ऑनरेबल ज्युरी मेंशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर संजीव राजसिंह परमार को नई दिल्ली में गुरुवार को अवार्ड दिया गया। संजीव परमार धौलपुर हाउसिंग बोर्ड कालोनी के रहने वाले हैं जो फिलहाल मुंबई में रहकर फिल्मों का निर्माण करते हैं।

जानकारी देते हुए परमार ने बताया कि फिल्म में1980 का बृज क्षेत्र के साथ उस जमाने का विलेज कल्चर को दिखाया गया है। फिल्म में नाई का करेक्टर ही मुख्य होता है जिस पर ही पूरी फीचर फिल्म फिल्माई गई है। उन्होंने बताया कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ब्रज भाषा में ही पास किया है। 136 मिनट की बनी फिल्म के प्राड्यूसर, निर्देशक डिजाइनर परमार ही हैं। संजीव को ऑनरेबल ज्युरी मेंशन अवार्ड गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

फिल्म में मिस इंडिया 2024 रह चुकीं निकिता पोरवाल, अभिषेक आर्या, लोकेश रिछारिया, शोभा चटर्जी, ग्यान प्रकाश, यशोधना राना की मुख्य भूमिकाएं हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उन्हें फिल्म प्रथ्वी राज के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर के लिए फ़िल्म फेयर नॉमिनेशन मिल चुका है। उन्होंने फिल्म के अवॉर्ड चयन को लेकर ज्वूरी सदस्यों का शुक्रिया भी कहा।

Story Loader