23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र पर कुछ भी लिखा तो हो सकते हैं डिबार

- परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले होगी गहन जांच - इस दफा बोर्ड की परीक्षा में अधिक सख्ती  

2 min read
Google source verification
 If you write anything on the question paper during the exam, you may be debarred

परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र पर कुछ भी लिखा तो हो सकते हैं डिबार

धौलपुर. जिले में आगामी 29 फरवरी से शुरू होने वाली राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं की गोपनीयता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने पहले ही सख्त निर्देश जारी किए हैं। परीक्षार्थियों व परीक्षा संचालन में तैनात स्टाफ को इसकी कठोरता से पालना करानी होगी।

परीक्षा शुरू होने से पहले व अवधि के दौरान परीक्षार्थी प्रश्न पत्र पर किसी भी तरह का रफ वर्क नहीं कर सकेंगे। ऐसा कोई भी अंश प्रश्न पत्र पर पाए जाने पर परीक्षार्थी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई व उसे परीक्षा के अयोग्य घोषित करने के साथ ही डिबार भी किया जा सकता है। बोर्ड प्रशासन ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। इसको लेकर परीक्षा कक्ष में मोबाइलए डिजिटल घड़ी, कोई अन्य गेजेट, पुस्तक, पास बुक व इलेक्ट्रॉनिक सामग्री अनुमत नहीं होगी। जल्दबाजी में कुछ जेब में रह गया तो उसे बाहर रखना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही टेबल को ऊपर नीचे से भली भांति चेक कर लें। कुछ भी पाए जाने पर संबंधित परीक्षार्थी को जिम्मेदार माना जाएगा। अगर छात्र ने पेन से हाथ पर कुछ लिखा हुआ पाया जाता है तो उसे प्रवेश से पहले साफ करना होगा।

यह माने जाएंगे अनुचित साधन

- आवेदन पत्र में असत्य विवरण देकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश।

- बोर्ड या अन्य किसी संस्था के प्रमाण पत्र में अंक सूची या कोई एंट्री में काट-छांट।

- परीक्षा कक्ष में अन्य साथी को सहायता देना या लेना।

- प्रश्नों के उत्तर नकल या किसी पुस्तक कुंजी की मदद से लिखना

- परीक्षा कक्ष में उत्तर पुस्तिका वितरण से पहले प्रश्न पत्र में सूत्र या सामग्री लिखना।

- परीक्षा कक्ष में अवांछित कागजए पुस्तकए कॉपी या अनुचित सामग्री जेब में रखना।

- उत्तर पुस्तिका में मोबाइल नम्बर का अंकन।

- बोर्ड प्रशासन या स्टाफ से संपर्क करने का प्रयास।

- उत्तर पुस्तिका में रुपए रखकर प्रभावित करने की नीयत से लेख लिखना।

- आवेदन संबंधी इद्रांज के विपरीत जाली हस्ताक्षर करना

यह दस्तावेज सामग्री होगी मान्य

- भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान की परीक्षा में परीक्षार्थियों की और से मांगे जाने पर लॉगरिथमिक टेबल केन्द्र अधीक्षक को उपलब्ध करानी होगी।

- गणित विषय में बोर्ड की ओर से प्रेषित ग्राफ

- फाउंटेन पेन के लिए अपनी स्याही लाने की अनुमति

- पेन की स्याही खत्म होने पर दूसरे पेन की अनुमति, उसी वक्त सील लगवानी होगी।

परीक्षा को लेकर सभी गाइडलाइन जारी है। बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। इसके लिए उडऩ दस्ता की टीम लगाई गई है।

- पप्पू सिंह सिकरवार, अति.जिला शिक्षा अधिकारी धौलपुर