20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंबल नदी में दूसरे दिन भी चला सर्च ऑपरेशन, नहीं मिला लापता बहनों का सुराग, राजस्थान से MP तक जांच में जुटी पुलिस

Dholpur Girls Missing News: धौलपुर में दो किशोर बहनों को चंबल पुल से धकेलने के आरोप वाले मामले में दूसरे दिन भी एसडीआरएफ और पुलिस का सर्च अभियान जारी रहा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

2 min read
Google source verification
Dholpur Girls Missing News

चंबल नदी में तलाशी अभियान चलाती टीम। फोटो- पत्रिका

धौलपुर। शहर के सदर थाना अंतर्गत गांव फराकपुरा निवासी दो बहनों की संदिग्ध परिस्थिति में लापता होने और फिर चंबल पुल से धकेलने के मामले में दूसरे दिन शनिवार को पुलिस ने चंबल नदी में एसडीआरएफ टीम के सहयोग से कई घंटे तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन फिलहाल कुछ हाथ नहीं लगा। एसडीआरएफ टीम ने एमपी इलाके की तरफ भी सर्च किया। उधर, पुलिस ने आसपास के इलाके में लोगों से 11 जून की रात्रि को संदिग्ध गतिविधि को लेकर भी पूछताछ की, लेकिन अभी सफलता नहीं मिली।

यह वीडियो भी देखें

संदिग्ध आरोपितों से पूछताछ में मालूम हुआ कि दो बहनों को नए ब्रिज पर रात में कटी हुई जालियां से धकेलना बताया जा रहा है। पुलिस ने इसी आधार पर एसडीआरएफ टीम की मदद से चंबल नदी में कई किलोमीटर तक सर्च किया, लेकिन फिलहाल कोई साक्ष्य हाथ नहीं लगा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सर्च अभियान रविवार को भी जारी रहेगा। वहीं उक्त घटनाक्रम को लेकर किशोरियों के मामा की ओर से सदर थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि संदिग्ध आरोपितों की शनिवार तक गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

जांच के लिए मध्यप्रदेश भी भेजी टीम

उधर, किशोरियों की जांच के लिए पुलिस की एक टीम धौलपुर से मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर भी गई है। पुलिस ने वहां स्थानीय पुलिस से भी संपर्क किया है। आरोपितों ने 11 जून को दोनों बहनों को ग्वालियर ले जाना बताया था। जिस आधार पर पुलिस ने ग्वालियर भी पहुंची और यहां भी जानकारी जुटाई है।

गौरतलब रहे कि प्रेस प्रसंग के चलते दो किशोरियों को परिजनों के चंबल नदी में पुल से धकेलने का आरोप है। मामला सामने आने पर पुलिस ने शुक्रवार को पूछताछ के लिए संदिग्ध आरेपित पिता-पुत्र को थाने ले जाकर पूछताछ की थी, जिसमें सामने आया कि दोनों किशोरियों को चंबल पुल से धकेल दिया था। आरोपितों ने कहा कि किशोरियों का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिस पर करीब डेढ़ साल से समझाइश कर रहे थे। जिस पर असर नही हुआ तो यह कदम उठाया।

उक्त प्रकरण में किशोरियों की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को बुलाकर चंबल नदी में शनिवार को सर्च ऑपरेेशन चलाया गया था लेकिन अभी कुछ हाथ नहीं लगा है। अभियान रविवार को भी जारी रहेगा। प्रारम्भिक पूछताछ में नए पुल से किशोरियों के धकेलने की बात कही गई है।

  • कृष्णराज जांगिड, सीओ शहर धौलपुर