28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indian Railway: बेहतर कनेक्टिविटी के लिए लोकप्रिय स्थलों को स्टेशनों के नाम से जोड़ेगा रेलवे

Indian Railway: भारतीय रेल यात्री सुविधा के लिए लोकप्रिय क्षेत्र को स्टेशन के नाम से जोडऩे का नवाचार कर रही है। अब यात्रा की योजना बनाते समय भारतीय रेल न सिर्फ स्टेशन बल्कि सही जगह भी बताएगा।

2 min read
Google source verification
photo_6190444253759518407_y.jpg


धौलपुर.Indian Railway: भारतीय रेल यात्री सुविधा के लिए लोकप्रिय क्षेत्र को स्टेशन के नाम से जोड़ने का नवाचार कर रही है। अब यात्रा की योजना बनाते समय भारतीय रेल न सिर्फ स्टेशन बल्कि सही जगह भी बताएगा। इसमें छोटे स्टेशनों को लोकप्रिय शहर/क्षेत्रों से जोड़ा गया है। जैसे सारनाथ को बनारस, साबरमती को अहमदाबाद, पनवेल को मुंबई से जोड़ा है। अब यात्रा की बेहतर योजना और वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर टिकट बुकिंग में व्यक्तिगत यात्री अनुभव प्रदान करेगा। जिससे पर्यटकों के लिए स्टेशन की खोज करने में आसानी रहेगी। इसके लिए सैटेलाइट सिटी को जोड़ा है, जैसे नोएडा से नई दिल्ली शामिल हैं। इस योजना में 175 लोकप्रिय शहर/ क्षेत्र को 725 स्टेशनों के साथ मैप किया गया है। अब यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। उक्त सुविधा 21 जुलाई से शुरू हो गई है।

अभी बना रहता है भ्रम
इस पहल में सैटेलाइट सिटी को रेलवे स्टेशनों से जोडऩा भी शामिल है। जैसे नोएडा से नई दिल्ली को जोड़ा गया है। होता ये है कि कभी-कभी स्थानीय और लोकप्रिय नाम रेलवे स्टेशन के नामों से भिन्न होते हैं। जिससे यात्रा योजना बनाते समय भ्रम की स्थिति पैदा होती है। इसलिए इस तरह के जुड़ाव से भ्रम समाप्त हो जाएगा। लोगों को स्टेशन के नाम से बेहतर ट्रिप बना सकेंगे।

यह भी पढ़ें : आरपीएससी सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव पर विचार: मुख्यमंत्री गहलोत

देश के 725 स्टेशन को जोड़ा
नवीन योजना में पर्यटकों को अधिक से अधिक ट्रेनों की ओर से आकर्षित करना है। उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रौद्योगिकी में एप्लीकेशनों में परिवर्तन किए गए हैं। देश के 175 लोकप्रिय शहर व क्षेत्र को 725 स्टेशनों के साथ जोड़ा गया है। इन परिवर्तनों को ई-टिकट बुकिंग वेबसाइट के यात्रा प्लानर स्टेशन खोज में शामिल किया गया है। कार्यक्षमता यात्रा प्लानर और टिकट की इलेक्ट्रॉनिक आरक्षण पर्ची पर प्रदर्शित की जाएगी।


यात्रियों को ये होगा लाभ

- रेल यात्रा प्लानिंग में यात्रियों के लिए बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव

- पर्यटकों के लिए स्टेशन खोज आसान

- पर्यटन महत्व के स्थानों जैसे काशी, खाटू श्याम, बद्रीनाथ, केदारनाथ, वैष्णोदेवी आदि को निकटतम स्टेशन से मैप किया गया।

- रेलवे स्टेशनों को जोडऩे के लिए सैटेलाइट सिटी को जोड़ना।

- रेलवे स्टेशन से लोकप्रिय शहर के नाम का जुड़ाव नागरिकों को गर्व और स्वामित्व की भावना देता है।

यह भी पढ़ें : Monsoon News : घग्घर नदी में बढ़ा पानी, राजस्थान पर बाढ़ का खतरा