18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू लैंड स्लाइड मामला: नम आंखों के साथ शिव को दी अंतिम विदाई, यश गर्ग व प्रांशु मित्तल का अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

वैष्णो देवी यात्रा से वापस लौटते समय 26 अगस्त को लैडस्लाइड के दौरान लापता हुए तीन दोस्तों में से शिव बंसल का शव शुक्रवार को उसके निवास खेरागढ़ पहुंचा। जहां शव पहुंचते ही कस्बे में भीड़ का सैलाब उमड पड़ा। नम आंखों के साथ कस्बे के नागरिकों ने शिव बंसल को अंतिम विदाई दी विधि विधान के साथ शिव बंसल का अंतिम संस्कार किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

धौलपुर. वैष्णो देवी यात्रा से वापस लौटते समय 26 अगस्त को लैडस्लाइड के दौरान लापता हुए तीन दोस्तों में से शिव बंसल का शव शुक्रवार को उसके निवास खेरागढ़ पहुंचा। जहां शव पहुंचते ही कस्बे में भीड़ का सैलाब उमड पड़ा। नम आंखों के साथ कस्बे के नागरिकों ने शिव बंसल को अंतिम विदाई दी विधि विधान के साथ शिव बंसल का अंतिम संस्कार किया गया।

इकलौते घर के चिराग शिव बंसल की मृत्यु से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है। वहीं घटना के चार दिन बाद भी यश गर्ग व प्रांशु मित्तल का कोई सुराग नहीं लगा है। जम्मू का पुलिस प्रशासन व रेस्क्यू टीम लगातार सर्च अभियान में जुटी हुई है, वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

लैडस्लाइड की घटना के दौरान दो बचे हुए दोस्तों में से आदित्य परमार अपने घर पहुंच चुका है जो मौत के मंजर को अपनी आंखों से देख चुका है। घटना से पूरी तरह से डरा हुआ है और किसी से भी बात करने के मूड में नहीं है। वहीं कस्बे में पीडि़त परिजनों को डांढस बधाने के लिए लोगों का आना-जाना बना हुआ है।

ज्ञात हो कि वैष्णों देवी के दर्शन करने गए कस्बे के पांच दोस्त लैडस्लाइड की चपेट में आ गए थे। जिसमें से दो पेड़ के सहारे बच गए और तीन दोस्तों का कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद बुधवार शाम को रेस्क्यू कर शिव बंसल का शव घटनास्थल से 50किलोमीटर दूर मिला। तो वहीं अभी भी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम गुमशुदाओं की खोज खबर कर रही है।