9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर-घर हुई कलश स्थापना, पंडाल में विराजी गईं माता रानी की प्रतिमाएं

नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर और कस्बे के देवी मंदिरों में कलश स्थापना के साथ-साथ घरों में भी पूजा-अर्चना की गई।

2 min read
Google source verification
घर-घर हुई कलश स्थापना, पंडाल में विराजी गईं माता रानी की प्रतिमाएं Kalash was installed in every house, idols of Mata Rani were installed in the pandal

- संतोषी मंदिर पर सुबह से देर शाम तक लगी रही भक्तों की कतार

धौलपुर. नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर और कस्बे के देवी मंदिरों में कलश स्थापना के साथ-साथ घरों में भी पूजा-अर्चना की गई। पहले दिन घरों में कलश स्थापना करने के बाद भक्तों ने दुर्गा की प्रथम शक्ति मां शैलपुत्री की पूजा की। उसके बाद आरती कर मंदिरों में जाकर माता के दर्शन किए।

शहर के देवी मंदिरों के बाहर गुरुवार सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगना शुरू हो गई थी। महामाया देवी के दर्शन के लिए सुबह छह बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे। कपाट खुलने से पहले ही भक्तों की आमद शुरू हो गई थी। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। फल-फूल, धूप, दीप, अगरबत्ती और प्रसाद आदि चढ़ाकर भक्तों ने मां की उपासना की। पहला दिन माता शैलपुत्री का है जिनकी पूजा अर्चना करने के लिए लोग मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर विराजमान देवी प्रतिमाओ के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण

शारदीय नवरात्र में कचहरी स्थित संतोषी माता मंदिर में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचे। चैत्र नवरात्रि हो, शारदीय नवरात्र हो या फिर गुप्त नवरात्रि यहां श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंचकर माता रानी की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लेते है। नवरात्रि के नौ दिनों तक माता के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना होगी।

मंदिर और सार्वजनिक स्थानों पर विराजी प्रतिमाशारदीय नवरात्र में शहर में 80 से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर माता रानी की प्रतिमा विराजमान की गई। वहीं देवी मंदिर परिसर भी नवरात्र के अवसर पर रंग बिरंगी रोशनी से जगमग थे। लाल बाजार, भामतीपुरा, गडरपुरा, तलैया, धूलकोट, पुराना शहर, जेल रोड, हरदेव नगर, घंटाघर रोड सहित अन्य स्थानों पर देवी मां की प्रतिमा की स्थापना की गई।