प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कौनेसा में रामपाल प्रजापति के यहां एकादशी का प्रोग्राम चल रहा था। गांव डोमपुरा निवासी कोकी पुत्र फतेह सिंह गुर्जर प्रसादी खाकर निकला ही था कि रास्ते में बिजली की 33 केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर उस पर आ गिरा। करंट लगने से बुजुर्ग बुरी तरह झुलस कर अचेत हो गया।