27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, फंदे पर लटका मिला शव

आंगई थाना क्षेत्र के बटीकरा ग्राम पंचायत अन्तर्गत सोनी गांव के रामसिंह का पुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक महिला का शव घर पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

less than 1 minute read
Google source verification
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, फंदे पर लटका मिला शव Married woman dies under suspicious circumstances, body found hanging from a noose

मृतक महिला की करीब तीन माह पूर्व हुई थी शादी, पुलिस जांच में जुटी

dholpur. आंगई थाना क्षेत्र के बटीकरा ग्राम पंचायत अन्तर्गत सोनी गांव के रामसिंह का पुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक महिला का शव घर पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना के बाद आंगई पुलिस ने मौके पर पहुंच मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरमथुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक महिला लक्ष्मी गुर्जर उम्र करीब 20 वर्ष सोनी गांव की निवासी थी। जिसकी शादी करीब तीन माह पूर्व रामसिंह का पुरा गांव के युवक कृष्ण के साथ हुई थी। मृतक महिला का शव उसके ससुराल में कमरे पर झूलता हुआ मिला है। एएसआई लखन लाल ने बताया के मंगलवार दोपहर सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के रामसिंह का पुरा सोनी में किन्हीं कारणों से विवाहिता ने फांसी लगा ली है। सूचना पर मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सरमथुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया है। वही मृतका लक्ष्मी पत्नी कृष्ण जाति गुर्जर उम्र करीब 20 साल जिसकी शादी करीब तीन माह पूर्व ही हुई थी। बुधवार को चिकित्सा बोर्ड से मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल करने में जुट गई है। विवाहिता की मौत के बाद परिजनों में हडक़ंप मच गया है।