
- पीहर पक्ष का हत्या करने का आरोप
dholpur, बाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम विवाहिता दिव्या शर्मा की संदिग्धावस्था में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। उधर, पीहर पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उधर, घटना के बाद ससुरालीजन फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, मृतका के चाचा और भाई थाने मुकदमा दर्ज कराने पहुंच गए।
मृतक विवाहिता के भाई पंकज शर्मा व चाचा महेश शर्मा ने बताया कि दिव्या शर्मा की करीब पांच साल पहले बाड़ी के मोदी पाडा निवासी युवक प्रभात शर्मा के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ही दिव्या को ससुरालजनों की ओर से परेशान किया जा रहा था। जिसकी हमें समय-समय पर सूचना मोबाइल के माध्यम से पता चलती लेकिन हमने इस बात को इग्नोर भी किया। इसके बाद एक बार विवाद हुआ था तो हमने धौलपुर में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि बुधवार को उसकी बहन को ससुरालीजनों ने मार दिया। पुलिस से मिली सूचना पर वह बाड़ी पहुंचे। उधर, पुलिस ने मृतका का शव को मोर्चरी में रखवाया है। मृतका के भाई पंकज शर्मा ने बताया कि हमें थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा का फोन आया था। सूचना मिली कि आपकी बहन की मृत्यु हो गई है। जिस पर वह तुरंत बाड़ी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं ससुराल में कोई मिला।
Published on:
27 Nov 2025 06:39 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
