
दस डिग्री तक लुढक़ा पारा, मौसम हुआ सुहाना
दस डिग्री तक लुढक़ा पारा, मौसम हुआ सुहाना
- मौसम का बदला मिजाज
- शहर में आंधी के साथ बूंदाबांदी
weather news dholpur: धौलपुर. अंचल में पिछले दो-तीन दिन से मौसम ने पलटा खाया है।रविवार को दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर व रात को तेज हवा चली और बूंदाबांदी हुई। सुबह से ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। दोपहर से पूर्व ही बादलों ने सूर्य को ढक लिया। करीब 12 बजे बाद तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चली। इसके बाद बूंदाबांदी हुई। ऐसे ही दो-तीन बार कुछ क्षणों के लिए अंधड़ चला। अधिकतम 32 एवं न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर लोगों को हवा में ठंडक महसूस हुई। बता दें, कुछ दिन पहले ही पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ऐसे में तापमान में करीब दस डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, मई माह के दौरान अधिकतम तापमान औसत से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहने तथा सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। माह के दौरान औसत से कम हीट वेव होने की भी संभावना रहेगी। मई के प्रथम सप्ताह में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंधी-बारिश का दौर जारी रहने से सामान्य से अधिक बारिश दर्ज होगी। राज्य के ज्यादातर भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है। दूसरे सप्ताह में भी छिटपुट अंधड़ जैसी गतिविधियां जारी रहने से तापमान सामान्य व सामान्य से कम रहने की संभावना है। तीसरे व चौथे सप्ताह के दौरान बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान औसत के आसपास रह सकता है।
Updated on:
30 Apr 2023 06:15 pm
Published on:
30 Apr 2023 06:14 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
