
विधायक मलिंगा के भाई ने लगाया बाड़ी नगरपालिका में भ्रष्टाचार का आरोप.... देखें वीडियो
विधायक मलिंगा के भाई ने लगाया बाड़ी नगरपालिका में भ्रष्टाचार का आरोप.... देखें वीडियो
- - कैशियर और ईओ पर लगाया ई-निविदा का डीडी लेने से इनकार का आरोप
- अधिकारियों और चहेते ठेकेदारों के बीच साठ-गांठ को लेकर साधा निशाना
धौलपुर. बाड़ी से कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा के भाई गजेन्द्र सिंह (पप्पू) ने बाड़ी नगरपालिका में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अधिकारियों पर निशाना साधा है। ई-निविदा की डीडी जमा नहीं करने का आरोप लगाते हुए गजेन्द्र सिंह बुधवार को कलक्ट्रेट आए। यहां उन्होंने पत्रकारों को बताया कि बाड़ी नगरपालिका के अधिकारियों और उनके चहेते ठेकेदारों के बीच साठगांठ है।
उन्होंने बताया कि बाड़ी नगरपालिका की ई-निविदा क्रमांक ई-09/2022-23 में उन्होंने भी भाग लिया। इसका डीडी जमा कराने बुधवार जब दोपहर करीब एक बजे वे नगरपालिका कार्यालय गए तो कैशियर मांगीलाल ने डीडी लेने से मना कर दिया। इसके बाद ईओ रामजीत से बात की गई तो उन्होंने भी डीडी लेने से मना कर दिया। गजेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि इसके बाद वे एसडीएम के पास गए तो उन्होंने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर वे जिला कलक्टर के पास आए। यहां जिला कलक्टर ने उनकी डीडी जमा कराने का आदेश दिया। गजेन्द्र सिंह ने जिला कलक्टर से दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और निविदाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
कहीं यह इशारा तो नहीं
बाड़ी में तीन टर्म के विधायक सत्तारूढ़ दल से जुड़े गिर्राज सिंह मलिंगा के भाई का डीडी लेने से अधिकारियों की ओर से मना करना फिलहाल किसी के गले नहीं उतर रहा है। राजनीतिक हलकों में इसे कई तरह की चर्चाओं से जोड़ कर देखा जा रहा है। कुछ लोग इसे भाइयों के बीच द्वंद्व से जोड़ कर देख रहे हैं। वहीं, कुछ लोग सरकार में मलिंगा के घटते कद से जोड़ रहे हैं। हालात जो भी हों लेकिन, यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
Published on:
22 Dec 2022 12:27 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
