2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आनंद नगर में नहीं ‘आनंद’, आठ महीनों से मुसीबतों का दंश

- सडक़ों पर जलभराव, घरों में पहुंचा पानी - जिला प्रशासन से लेकर न्यायालय तक पहुंचे कॉलोनी के लोग

2 min read
Google source verification
No 'Anand' in Anand Nagar, sting of troubles since last eight months

आनंद नगर में नहीं ‘आनंद’, आठ महीनों से मुसीबतों का दंश

धौलपुर. कहने को तो हम शहर में रहते हैं लेकिन यहां तो गांव से भी बदतर स्थिति बनी हुई है। वार्ड आठ के लोगों को नरकीय जीवन के बीच रहना पड़ रहा है। अगर आपको आठ महीनों से दुर्गंध युक्त जलभराव के बीच में रहना पड़ रहा हो तो ये आप स्वम सोच सकते हो कि आपको भी संक्रमण की बीमारी होने की संभावना बनी हुई है। यह हम नहीं आनंद नगर कॉलोनी के लोग गवाही दे रहे है। नगर परिषद ने इस कॉलोनी का नाम तो आंनद नगर कॉलोनी के नाम से रख दिया। लेकिन आठ महीनों से आनंद की जगह मुसीबतों में रह रहे है। यह समस्या न्यायालय तक पहुंच गई है। लेकिन अभी समस्या से समाधान नहीं मिला है।

आंनद नगर कॉलोनी में जलभराव की समस्या के संकट से लोग जूझ रहे है। लेकिन जिला प्रशासन से लेकर नगर परिषद प्रशासन समस्या को दूर नहीं कर पाया है। कॉलोनी के लोगों की चप्पल घिस गई है। अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगाते-लगाते लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। अधिक जलभराव होने से लोग घर के बाहर नहीं निकल पा रहे थे। जिससे लोगों में गुस्सा फूट गया। सुबह ही कॉलोनी में लोगों ने प्रशासन के लिए गंदे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन में सभी ने अपना-अपना दुख सुनाया। लेकिन कोई भी अधिकारी दोपहर तक नहीं पहुंचा।

जल निकासी का सिस्टम हुआ ध्वस्त

कॉलोनी के लोगो के लिए नगर परिषद ने सीवरेज सिस्टम बनवाया है। लेकिन यह सिस्टम फेल हो गया है। जल निकासी न होने की वजह से पूरी तरह खराब है। सीवरेज का पानी सडक़ो पर भर रहा है। ज्यादा जलभराव होने से मकानों में पानी घुस जाता है। आने-जाने वाले लोगों को समस्या के बीच रहना पड़ रहा है। लेकिन सुनवाई करने वाला कोई अधिकारी नहीं है।

जज भी निरीक्षण करके दे चुके हिदायत-

शहर के वार्ड आठ आनंद नगर कॉॅलोनी में बीते 12 फरवरी को स्थाई लोक अदालत के जज सुरेश प्रकाश भट्ट ने निरीक्षण किया था। जिसमें जिला प्रशासन से लेकर नगर परिषद को मौके पर पहुंचने के निर्देश भी दिए थे। जिसमें सभी अधिकारी पहुंचे थे। जिसके बाद 15 दिन में समस्या का समाधान करने के निर्देश भी दिए थे। लेकिन आनंद नगर कॉलोनी में व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है।

लोगों की बात -

कॉलोनी में जलभराव की समस्या से सभी परेशान है। सभी अधिकारियों के दफ्तर जा चुके है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में रहना पड़ रहा है।

- राम सेवक गोड, आनंद नगर

ऐसा लगता ही नहीं है कि हम कॉलोनी के लोग शहर में रह रहे है। दो-दो फुट सडक़ो पर भरा हुआ है। सीवरेज का पानी के चलते दुर्गंध उठ रही है।

- बद्री सिंह, आंनद नगर

जिला कलक्टर कार्यालय से लेकर नगर परिषद के दर पर भी समस्या को लेकर अवगत करा चुके है। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है। कोई सुनने वाला नहीं।

- ओम प्रकाश, आनंद नगर

न्यायालय से उम्मीद बनी हुई है। कि समस्या का समाधान होगा। लेकिन एक सप्ताह हो गया है। कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। नगर परिषद का ध्यान नहीं।

- नवल किशोर शर्मा, आनंद नगर