26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब चोरी की बिजली से एसी की ठंडक होगी गायब

सरमथुरा सबडिवीजन अन्तर्गत चोरी की बिजली से एसी चलाना मुश्किल में डाल सकता है। डिस्कॉम ने बिजली चोरी रोकने के लिए ऑपरेशन एसी चलाते हुए ग्रामीण इलाकों में बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देते हुए आठ लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। डिस्कॉम अधिकारियों ने मौके पर ही वीसीआर भरकर 1.50 लाख का जुर्माना लगाया।
2 min read
Google source verification
अब चोरी की बिजली से एसी की ठंडक होगी गायब Now AC's coolness will disappear due to stolen electricity

डिस्कॉम ने आठ लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा, 1.50 लाख का जुर्माना

थेफ्ट प्रॉन एरिया में बिजली चोरों को किया चिह्नित, ड्रोन से होगी पड़ताल

dholpur, सरमथुरा सबडिवीजन अन्तर्गत चोरी की बिजली से एसी चलाना मुश्किल में डाल सकता है। डिस्कॉम ने बिजली चोरी रोकने के लिए ऑपरेशन एसी चलाते हुए ग्रामीण इलाकों में बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देते हुए आठ लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। डिस्कॉम अधिकारियों ने मौके पर ही वीसीआर भरकर 1.50 लाख का जुर्माना लगाया।

एईएन पीएस जादौन ने बताया कि उपखंड के अंतर्गत शहरी व ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर चोरी की बिजली से एसी चलाए जा रहे हैं। सबडिवीजन में बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष ऑपरेशन चलाया जा रहा है। शुक्रवार को डिस्कॉम की टीम ने चांदपुरा व बीलोनी में आठ लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। डिस्कॉम अधिकारियों ने वीसीआर भरते हुए 1.50 लाख का जुर्माना लगाया है। उन्होंने बताया कि बिजली चोरों को जुर्माना राशि जमा नहीं कराने पर विद्युत थाना धौलपुर में मुकदमा पंजीबद्ध कराने की हिदायत दी गई है। एईएन ने बताया कि डिस्कॉम ने बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए थेफ्ट प्रॉन एरिया में बिजली चोरों को चिह्नित किया गया है। जिनके घरों की ड्रोन के माध्यम से पड़ताल की जाएगी। विभाग ने ड्रोन के माध्यम से मकानों की छतों पर सर्विस लाइन में कट व पैरलल सर्विस लाइन की जांच की जाएगी। वहीं विद्युत चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा। गौरतलब है कि डिस्कॉम ने विद्युत छीजत रोकने की दिशा में कदम बढ़ाया है। बिजली चोरी को लेकर अधिकारी एक्शन मोड में दिख रहे हैं। एईएन ने बिजली चोरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि डिस्कॉम की कार्रवाई से बचाव के लिए वैध कनेक्शन से ही बिजली का उपभोग करने की नसीहत दी है। कार्रवाई में जेईएन एसएस मीणा, रामावतार, विजेंद्र मीणा, सिंटू मीणा, साजिद खान सहित अन्य तकनीकी कर्मी मौजूद थे।

नवीन कनेक्शनों के लिए लगाया जाएगा शिविर

एईएन पीएस जादौन ने बताया कि सोमवार को डिस्कॉम कार्यालय में नवीन कनेक्शन लेने के लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा। उपभोक्ता शिविर में कनेक्शन के साथ साथ त्रुटिपूर्ण बिलों सहित अन्य समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। डिस्कॉम अधिकारियों की चिंता यह है कि शहर में आबादी के अनुपात बिजली कनेक्शन नहीं हैं। आबादी के अनुपात में कनेक्शन नहीं होने के कारण बिजली चोरी को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं छीजत में लगातार वृद्धि हो रही है। एईएन ने बताया कि उपभोक्ता शिविर में रूफटॉप सोलर के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। रूफटॉप सोलर पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ साथ बिजली का खर्चा भी बचाएगा साथ ही विद्युत भार बढ़वाने के लिए भी उपभोक्ता आवेदन कर सकते है।