
सरकारी विद्यालयों की अब एक क्लिक पर दिखेगी कुंडली
धौलपुर. सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए लगातार शिक्षा विभाग बदलाव कर रहा है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं होने के चलते नामांकन घट रहा है। जिसके चलते अब शिक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ अभिभावकों को भी मिलेगी। यानी अब विद्यालय में आपके बच्चे को कौन से गुरुजी क्या पढ़ा रहे हैं, आपका बच्चा जिस स्कूल में पढऩे जाएगा उसमें क्या सुविधाएं दी जा रही हैं। खेल मैदान है या नहीं, शौचालय व्यवस्था कैसी हंै। यह सब जानने के लिए अब आपको सरकारी विद्यालय में जाने की जरूरत नहीं है बल्कि यह सभी जानकारी आप कहीं भी बैठ कर पता लगा सकते हैं।
शिक्षा विभाग ने पारदर्शी व्यवस्था बनाने के नया कदम उठाया है। अब तकनीक में अहम बदलाव किया है। इसके तहत शाला दर्पण पर सिटीजन विंडो में यह सभी जानकारी मिल जाएगी। सरकारी स्कूलों से आमजन को जोडऩे के लिए विभाग नवाचार कर रहा है। अभिभावकों को विद्यालय और शिक्षकों से जुड़ी सभी जानकारियां कम्प्यूटर और मोबाइल पर आसानी से उपलब्ध हो जाएगी। जो पहले सिर्फ विभागीय कार्मिकों को उपलब्ध हो पाती थी। लेकिन अब हर कोई ये जानकारी जान सकेगा।
ऐसे मिलेगी जानकारी
शाला दर्पण पोर्टल खोलने में सर्च स्कूल ऑपशन पर क्लिक करें। जिसमें बाद स्कूल पर क्लिक करते ही प्राथमिक से माध्यमिक व संस्कृत समेत सभी विद्यालयों के विकल्प खुल जाएंगे। उसमें किसी भी एक पर क्लिक करने से जिला व ब्लॉक पूछा जाएगा। स्कूल पर क्लिक करने पर एक बॉक्स में व्यू मोर का विकल्प पर क्लिक करने पर स्टॉफ समेत विद्यालय की सम्पूर्ण जानकारी मिल जाएगी।
विभाग ने इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के निदेशक ने इसको लेकर आदेश जारी किया हैं जिसमें मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों, संस्था प्रधानों को पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए मुख्यालय से आदेश जारी कर दिए गए है।
इसकी भी मिलेगी अपडेट
अभिभावकों को पोर्टल पर स्कूल में संचालित विषयों, स्कूल के ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में होना, खेल मैदान की स्थिति, पीईईओ स्कूल है या नहीं, कंप्यूटर लैब की सुविधा, कार्मिक की स्थायी नियुक्ति है या प्रतिनियुक्ति पर है। स्टॉफ और स्कूल की समस्त जानकारियां आपको मिल सकेगी।
निजी विद्यालयों की तर्ज पर होगा प्रचार
माना जा रहा है कि शिक्षा विभाग निजी विद्यालयों से मुकाबला करने के लिए नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। निजी विद्यालय भारी प्रचार माध्यम से अभिभावकों को आकर्षित करते हैं। अब इस नीति को लेकर शिक्षा विभाग ने भी ठोक कदम उठा रही है। जिससे विद्यालया में नवीन सत्र से अधिक से अधिक नामांकन हो सके।
शाला दर्पण पोर्टल पर सिटीजन विंडो पर कोई भी विद्यालय से संबंधित जानकारी ले सकता है। जिससे विद्यालय की हकीकत जानकारी अभिभावकों से लेकर अन्य को मिल सकती है। व्यवस्थाओं से लेकर स्टाफ तक का डाटा इसमें मिल जाएगा।
- महेश कुमार मंगल, जिला शिक्षा अधिकारी धौलपुर
Published on:
11 Mar 2024 07:06 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
