
- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की मदद से खुला साइंस म्यूजियम
- म्यूजियम पर 40 लाख रुपए हुए खर्च, संभालेगा शिक्षा विभाग
धौलपुर. धौलपुर में विद्यार्थियों के लिए एक नया ज्ञानदायिनी केंद्र स्थापित किया गया है साइंस म्यूजियम। यह म्यूजियम जिला कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के प्रथम तल पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की पहल पर शुरू किया गया है। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देशन में और उनके सार्थक प्रयासों से यह म्यूजियम दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित नेशनल साइंस म्यूजियम की तर्ज पर विकसित किया गया है। यह म्यूजियम विद्यार्थियों को विज्ञान के सिद्धांतों को रोचक तरीके से सीखने का अद्वितीय अवसर प्रदान करता है। बता दें कि साइंस म्यूजियम पर करीब 40 लाख रुपए का बजट आया है। इसमें एसी लगाने का कार्य चल रहा है, उसके बाद इसे शिक्षा विभाग के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञान के जादू से परिचित होने का मौका
साइंस म्यूजियम में संवेग अंतरण, पाइथागोरस प्रमेय और अविकेन्द्रीय बल जैसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर आधारित प्रदर्शनियां छात्रों का ध्यान आकर्षित करेंगी। ये प्रदर्शनी न केवल ज्ञानवर्धक हैंए बल्कि आकर्षक भी हैं।
दीवारों पर विज्ञान की कहानी
म्यूजियम की दीवारों पर वैक्सीन की खोज, प्रतिरक्षा तंत्र और विषाणुओं के विकास पर ज्ञानवर्धक प्रदर्शनियां लगाई गई हैं। इन प्रदर्शनों के माध्यम से विद्यार्थी विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को सरल और स्पष्ट रूप से समझ सकेंगे। इसी तरह इस प्रदर्शनी में जब नली को घुमाया जाता है तो पानी की बूंदें गिरने में कठिनाई का अनुभव करती हैं। यह प्रदर्शन विद्यार्थियों को अपकेन्द्र बल और ससंजक बल की रोचकता से अवगत कराता है।
रोचक गतिविधियों का खजाना
हॉल में स्थापित डीएनए डबल हेलिक्स मॉडल, इनफिनिटी वॉल और श्हिट द बॉल इफ यू कैन जैसी गतिविधियां छात्रों को विज्ञान के सिद्धांतों के साथ इंटरएक्ट करने का मौका देंगी। तीव्र पथ प्रदर्शनी में एक साथ दो गेंदों को वक्र और सरल पथ से छोड़ा जाएगा। जिससे विद्यार्थी संवेग अंतरण के सिद्धांत को अपने अनुभव के माध्यम से समझ सकेंगे।
नवाचार का नवांकुर
धौलपुर का यह साइंस म्यूजियम न केवल विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करेगा। बल्कि उन्हें एक जागरूक और सक्रिय नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करेगा। यह एक ऐसा मंच है। जहां ज्ञान का आदान-प्रदान और वैज्ञानिक सोच का विकास होगा।
- साइंस म्यूजियम जिले के विद्यार्थियों के लिए मंत्रालय की तरफ से एक तोहफा है। विद्यार्थी यहां पिक्चर और चित्र के साथ विज्ञान की खोजों को समझ सकेंगे। इससे उनमें रुचि का भाव प्रेरित होगा।
- श्रीनिधि बी टी, जिला कलक्टर, धौलपुर
Published on:
28 Oct 2024 06:12 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
