25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओवरलोड टैंपो हादसे का शिकार, गर्भवती महिला समेत आधा दर्जन घायल

एक दर्जन सवारियों से भरकर बाड़ी से आंगई जा रहा टेंपो हादसे का शिकार हो गया। जिसमें एक गर्भवती महिला समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
ओवरलोड टैंपो हादसे का शिकार, गर्भवती महिला समेत आधा दर्जन घायल Victim of overloaded tempo accident, half a dozen injured including pregnant woman

- हाइवे पर चिलाचोंद के पास की घटना

dholpur, बाड़ी. हाइवे पर अवैध रूप से दौड़ रहे थ्री व्हीलर टेंपो से लगातार दुर्घटनाएं देखने को मिल रही हैं। पहले हो चुके ऐसे हादसों में दर्जनों लोग अपनी जान तक गंवा चुके हैं। मगर पुलिस और परिवहन विभाग इन दुर्घटनाओं को रोकने में नाकामयाब रहा है। एक दर्जन सवारियों से भरकर बाड़ी से आंगई जा रहा टेंपो हादसे का शिकार हो गया। जिसमें एक गर्भवती महिला समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

गंभीर घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। वहीं गर्भवती महिला मोहिनी की स्थिति नाजुक है। हादसे में घायल राजेंद्र ने बताया कि वह बाड़ी से आंगई टेंपो से जा रहा था। जिसमें लगभग एक दर्जन सवारियां भरी हुई थीं। नेशनल हाइवे स्थित चिलाचोंद के पास सामने से आ रही एक बाइक से टेंपो की टक्कर हो गई। जिसमें टेंपो का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। जिसके चलते टेंपो में सवार दो महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घायलों में गर्भवती महिला मोहिनी पत्नी मनीष जाटव निवासी निधारा, भावना पत्नी दयाराम जाटव निवासी चिलाचौंद, राजेंद्र पुत्र फोदरिया निवासी झीन्हा, राजवीर पुत्र रामदयाल निवासी सनोरा, मुन्ना पुत्र भगवान सिंह निवासी गूलर का पूरा, श्रीनिवास पुत्र विशंभर निवासी गूलर का पूरा घायल हैं। इन घायलों में से तीन लोगों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

बता दें कि गत वर्ष 20 अक्टूबर को ऐसे ही हादसे में दो परिवारों के 12 लोगों की मौत हुई थी। तब पुलिस ने एक-दो दिन औपचारिकता पूरी करने टैंपों संचालकों पर कार्रवाई की थी। लेकिन लगातार कार्रवाई के अभाव के चलते थ्री व्हीलर टेंपो लोगों की मौत का कारण बन रहे हैं।