26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेंशनर्स ने मनाया काला दिवस, किया प्रदर्शन

जिला कलक्ट्रेट तक निकाला पैदल मार्च धौलपुर. केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के पेंशनर्स के खिलाफ जारी अधिसूचना के विरोध में राजस्थान पेंशनर समाज ने काला दिवस मनाया। इस दौरान धौलपुर शहर के गांधी पार्क में पेंशनर्स की बैठक आयोजित की गईए जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनभोगियों ने भाग लिया। बैठक के बाद सभी पेंशनर्स ने काली […]

2 min read
Google source verification
पेंशनर्स ने मनाया काला दिवस, किया प्रदर्शन Pensioners observed black day and protested

जिला कलक्ट्रेट तक निकाला पैदल मार्च

धौलपुर. केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के पेंशनर्स के खिलाफ जारी अधिसूचना के विरोध में राजस्थान पेंशनर समाज ने काला दिवस मनाया। इस दौरान धौलपुर शहर के गांधी पार्क में पेंशनर्स की बैठक आयोजित की गईए जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनभोगियों ने भाग लिया। बैठक के बाद सभी पेंशनर्स ने काली पट्टी बांधकर गांधी पार्क से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। मार्च के दौरान पेंशनर्स ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नारे लगाए।

जिला कलक्ट्रेट पहुंचकर पेंशनर्स ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष विशंभर दयाल शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम कर्मवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि वित्त मंत्रालय द्वारा 29 मार्च 2025 को जारी अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। पेंशनर्स का कहना है कि इस अधिनियम से पुराने पेंशनभोगियों के साथ भेदभाव होगा और उन्हें वेतन आयोग की सिफारिशों का पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा। इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

राजाखेड़ा. वित्त मंत्रालय के पेंशनर्स के विरद्ध जारी वैद्यता अधिनियम 2025 को वापस लेने की मांग को लेकर राजस्थान पेंशनर्स संघ ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन उपखंडाधिकारी राजाखेड़ा सुशीला मीणा को सौंपा और अधिनियम को वापस लेने की मांग की। अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राणा ने बताया कि 29 मार्च 2025 को जारी से लागू हो गया है। इसे बिना पूर्व सूचना के वित्त विधेयक के भाग के रूप में पेश और 25 मार्च 2025 को लोकसभा द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है। यदि यह अधिनियम होता है तो पेशननांगियों की सेवानिवृत्ति की तिथि, पेंशन पात्रता के संबंध में वर्गीकरण उनके बीच अन्तर का आधार होगा। इस अव्सर पर बालकिशन शर्मा, रमाशंकर लचोरिया, छविराम झा, वंदना सोनी, मधुसूदन शर्मा, अर्जुन सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।

बाड़ी.राजस्थान पेंशनर समाज काला दिवस मनाया। समाज के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश दीक्षित के नेतृत्व में सभी पेंशनर कर्मचारी महात्मा गांधी पार्क में एकत्रित हुए। जहां केंद्र सरकार के लाए गए पेंशनर संबंधी वित्त अधिनियम को वापस लेने की मांग की।

समाज अध्यक्ष सुरेश दीक्षित ने बताया कि केंद्र सरकार ने 25 मार्च 2025 को एक विधेयक संसद के दोनों सदनों में पेश कर पारित किया। जो पेंशनरों के लिए एक काला कानून बन गया है। पेंशनर समाज के महामंत्री कल्याण प्रसाद शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार हठधर्मिता पर उतर आई है। वह जो मर्जी कर रही है। उसको ना देश के आमजन की चिंता है ना पेंशनर जैसे वर्षों तक सरकार की सेवा करने वाले कर्मचारियों की। जिसको लेकर समाज ने विरोध करते हुए रैली निकाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें उनसे मांग की है कि वे इस विधेयक को वापस ले या इसमें संशोधन करें। यदि पीएम ने कोई कार्रवाई नहीं की तो आने वाले समय में सभी पेंशनर्स धरना प्रदर्शन कर भूख हड़ताल करेंगे एवं आत्मदाह जैसे कठोर कदम से भी पीछे नहीं हटेंगे।पेंशनरों की इस विरोध प्रदर्शन के दौरान अनवर खान, प्रभाकर दीक्षित, सुरेंद्र परमार, शशि कुलश्रेष्ठ, राजेश राजोरिया, दाऊदयाल मंगल, ठाकुरदास बंसल, दिनेश मंगल, महेश भटेले, बच्चू रावत, गंगाराम, रमेश चंद्र, राम अवतार, द्वारिका प्रसाद, रामचरण, जगदीश, हरीबाबू, जगदीश शर्मा, नरेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, राजेंद्र प्रसाद, अशोक बंसल, ताराचंद, ग्रीस, अखिलेश, गंगाराम सहित दर्जनों पेंशनर मौजूद रहे।