
रात में जिला कलक्ट्रेट पहुंचे लोग, जमकर काटा हंगामा, हाइवे जाम करने का प्रयास
धौलपुर. शहर में बीते दो सप्ताह पूर्व हुई लगातार बारिश ने शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी थी। बारिश से शहर की कई दर्जन कॉलोनियों में जलभराव हो गया था। दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी कॉलोनियों में जलभराव की समस्या बरकरार है। इस बीच बुधवार रात बड़ी संख्या में शहर की जगदम्बा कॉलोनी समेत अन्य कॉलोनियों के लोग जिला कलक्ट्रेट पहुंच गए और जलभराव को लेकर प्रदर्शन किया।
धरने पर लोगों के बैठने की सूचना मिलने पर प्रशासन में हडक़ंप मच गया। करीब एक घंटे तक धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान भीड़ ने कलक्ट्रेट के सामने से गुजर रहे हाइवे पर जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन समझाइश कर उन्हें हटा दिया। लेकिन लोगों ने यहां गेट पर धरना जारी रखा। उधर, सूचना मिलने पर नगर परिषद आयुक्त व इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश की। लोगों ने आरोप लगाया कि हुंडावाल कॉलोनी से पानी छोड़ उनकी तरफ छोड़ दिया, जिससे समस्या गहरी हो गई।
जगदम्बा कॉलोनी में जलभराव हो गया। आरोप था कि पानी घरों में घुस गया। वहीं जगदम्बा कॉलोनी के सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में एक सप्ताह से बिजली नहीं आ रही है। विद्युत निगम के बॉक्स पानी में डूबे हुए है। जिससे लोग पहले ही अधेंरे में रहने पर मजबूर हैं। अब पानी उनकी तरफ छोडऩे से समस्या और गहरा गई है। उधर, नगर परिषद आयुक्त ने लोगों को समझाइश की, जिस पर मामला शांत हुआ। हालांकि, रात दस बजे तक हंगामा बरकरार था।
Published on:
28 Sept 2023 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
