23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जलापूर्ति समस्या बताने पहुंचे पीएचईडी, युवक गश खाकर गिरा

- शहर की अशोक विहार कॉलोनी का मामला धौलपुर. जिले में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के साथ ही जगह-जगह जलापूर्ति नहीं होने से आमजन परेशान हैं। जलापूर्ति की नियमित मांग को लेकर शहर की अशोक विहार कॉलोनी के लोग जलदाय विभाग पहुंचे। इस दौरान गर्मी के चलते एक युवक चक्कर खाकर गिर पड़ा।

less than 1 minute read
Google source verification
जलापूर्ति समस्या बताने पहुंचे पीएचईडी, युवक गश खाकर गिरा PHED arrived to tell about the water supply problem, the young man gasped and fell down

- शहर की अशोक विहार कॉलोनी का मामला

धौलपुर. जिले में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के साथ ही जगह-जगह जलापूर्ति नहीं होने से आमजन परेशान हैं। जलापूर्ति की नियमित मांग को लेकर शहर की अशोक विहार कॉलोनी के लोग जलदाय विभाग पहुंचे। इस दौरान गर्मी के चलते एक युवक चक्कर खाकर गिर पड़ा। युवक के बेसुध होने पर कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद लोगों ने युवक को कुछ देर पंखे के नीचे बैठा कर उसके ऊपर पानी डाला। जिसके बाद उसे चेत आया। दरअसल शहर की अशोक विहार कॉलोनी में इन दिनों जलापूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते कॉलोनीवासी अपनी मांग को लेकर जलदाय विभाग के कार्यालय पहुंचे।

जहां विभागीय अधिकारियों को जलापूर्ति नियमित कराई जाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। उसी समय ज्ञापन देने आए लोगो में से एक युवक अचानक तेज गर्मी के चलते गश खाकर गिर पड़ा। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई बाद में स्थानीय लोगों ने युवक को पंखे के नीचे लिटा कर उसके ऊपर पानी डालकर उसे होश में लेकर आए।