5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देह व्यापार की आशंका पर पुलिस ने घर में मारा छापा, मकान में बंधक नाबालिग को कराया मुक्त…. देखें वीडियो

-मकान मालिक फरार धौलपुर. जिला मुख्यालय पर सैंपऊ रोड स्थित आनंद नगर से शुक्रवार को बंधक बनाकर रखी गई एक नाबालिग को मुक्त कराया गया है। यह कार्रवाई बाल कल्याण समिति, निहालगंज थाना पुलिस,
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Naresh Kumar Lawaniyan

•

Updated: 28 Jan 2022, 8:21 PM IST

Police raided the house on the fear of prostitution, freed the hostage minor in the house.... watch video

देह व्यापार की आशंका पर पुलिस ने घर में मारा छापा, मकान में बंधक नाबालिग को कराया मुक्त.... देखें वीडियो

देह व्यापार की आशंका पर पुलिस ने घर में मारा छापा, मकान में बंधक नाबालिग को कराया मुक्त.... देखें वीडियो

-मकान मालिक फरार

धौलपुर. जिला मुख्यालय पर सैंपऊ रोड स्थित आनंद नगर से शुक्रवार को बंधक बनाकर रखी गई एक नाबालिग को मुक्त कराया गया है। यह कार्रवाई बाल कल्याण समिति, निहालगंज थाना पुलिस, मानव तस्करी निरोधी टीम और चाइल्ड लाइन धौलपुर के संयुक्त तत्वावधान में की गई। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष एडवोकेट रवि पचौरी ने बताया कि शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी कि, आनंद विहार कॉलोनी में धारासिंह के मकान में एक नाबालिग बालिका को बंधक बनाकर रखा हुआ है। उससे देह व्यापार कराने की आशंका है। इस पर टीम गठित कर घर पर छापा मारा गया। जहां से बालिका को दस्तयाब किया गया, जबकि मकान मालिक फरार हो गया। मानव तस्करी निरोधी टीम ने बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। जिस पर समिति ने बालिका को देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता मानते हुए सखी वन स्टॉप सेंटर मे प्रवेश कराया है। वहीं बालिका के शारीरिक परीक्षण, उम्र सम्बंधी परीक्षण एवं काउंसलिंग के निर्देश दिए हैं। पचौरी ने बताया कि बालिका की काउंसलिंग काउंसलर की ओर से कराई जाएगी। इसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अगर बालिका से किसी तरह का देह शोषण करने या मारपीट करने की जानकारी देती है तो सम्बंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। इस दौरान बाल कल्याण समिति सदस्य गिरीश गुर्जर, नरगिस शरीफी, मानव तस्करी निरोधी टीम से उप निरीक्षक मंजू फौजदार, निहालगंज थाना पुलिस व चाइल्ड लाइन टीम मौजूद रही।