धौलपुर. डाकिया आया है गंगोत्री का गंगाजल लाया हैं यहा कोई फिल्मी गाना नहीं बल्कि हकीकत है। अगर आप चार धाम यात्रा पर नहीं जा पा रहे हो तो कोई बात नहीं, क्योंकि आपके पास अब गंगोत्री-यमुनोत्री सहित चार धाम का गंगाजल आपको उपलब्ध होगा। यह पवित्र जल आपको डाक विभाग में मिल जाएगा।
धौलपुर. डाकिया आया है गंगोत्री का गंगाजल लाया हैं यहा कोई फिल्मी गाना नहीं बल्कि हकीकत है। अगर आप चार धाम यात्रा पर नहीं जा पा रहे हो तो कोई बात नहीं, क्योंकि आपके पास अब गंगोत्री-यमुनोत्री सहित चार धाम का गंगाजल आपको उपलब्ध होगा। यह पवित्र जल आपको डाक विभाग में मिल जाएगा।
शहर के प्रधान डाकघर के डाक अधीक्षक रामवीर शर्मा ने बताया कि श्रावण मास के चलते डाक विभाग ने अब गंगोत्री यमुनोत्री सहित चार धामों का जल मंगाया है डाक घर को चार कर्टन (192 बोतल) उपलब्ध कराई गई हैं। जिनको लोग खरीद रहे हैं। इस पवित्र जल को आप केवल 30 रुपए शुल्क देकर प्रति बोतल खरीद सकते हैं। अगर आपको पवित्र गंगाजल की आवश्यकता है तो आप डाक विभाग से इस पवित्र गंगाजल को प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि श्रावण मास के मौके पर डाक विभाग की तरफ से शिवालयों पर गंगाजल वितरण के लिए कैंप भी लगाने को लेकर तैयारियां चल रही हैं। आप चाहें अपने नजदीकी डाक कार्यालय से आर्डर दे कर गंगाजल मंगा सकते हैं।
डाक विभाग के पास उपलब्ध गंगा जल
डाकघर के विपणन अधिकारी रोहित गुर्जर ने बताया कि डाक विभाग की ओर से पहले 500 एमएल के बोतल में गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा था। जिसकी कीमत पचास रुपए थी। ज्यादा कीमत होने के कारण कम लोग रखीद रहे थे। इसलिए विभाग इस बार 250 एमएल की बोतल में भी यह गंगाजल डाकघर में उपलब्ध हैं। जो लोग गंगोत्री नहीं जा पा रहे वह अपने नजदीकी डाकघर से गंगाजल मंागा सकते हैं। इसकी कीमत मात्र 30 रुपए है।
राखी भेजे वाटर प्रूफ लिफाफे में-
रक्षाबंधन पर डाक विभाग ने बहनों को रक्षा बंधन त्योहार पर वाटर प्रूफ लिफाफे का तोहफा दिया है। घर से दूरदराज रहने वाले भाइयों को बहनें अब वाटर प्रूफ लिफाफे में रक्षासूत्र (राखी) सुरक्षित भेज सकेंगी। बारिश के मौसम में भी भाइयों तक राखी पहुंचने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आएगी। इसके लिए डाक विभाग ने वाटर प्रूफ लिफाफे बहनों को यह विशेष गुलाबी रंग से तैयार मिलेंगे। वाटर प्रूफ लिफाफा डाकघर में केवल 10 रुपए में उपलब्ध हो जाएगा। इसके लिए प्रतिदिन बहनें खरीदने आ रही हैं।