22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐतिहासिक महादेव मंदिर पर लख्खी मेले की तैयारी शुरू, दुकानों को भूमि आवंटन

- ग्राम पंचायत ने प्रशासन के साथ शुरू की तैयारी

2 min read
Google source verification
 Preparations for Lakhi fair started at historical Mahadev temple, land allotment to shops

ऐतिहासिक महादेव मंदिर पर लख्खी मेले की तैयारी शुरू, दुकानों को भूमि आवंटन

dholpur, सैंपऊ कस्बे के ऐतिहासिक महादेव मंदिर पर आयोजित होने वाले लख्खी मेले की तैयारियां शुरू हो गई है। शनिवार को ग्राम पंचायत प्रशासन की ओर से दुकानदारों को मेला मैदान में जमीन का आवंटन किया गया। ग्राम पंचायत प्रशासन की देखरेख में गठित कमेटी ने दुकानदारों को नियमानुसार जमीन आवंटित की जा रही है। इसके बदले में निर्धारित की गई शुल्क राशि दुकानदारों से गठित की गई कमेटी को जमा कराई जाएगी।

जमीन की आवंटन प्रक्रिया 4 दिन तक चलेगी। ग्राम पंचायत सरपंच अर्जुन कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले की तैयारी को लेकर ग्राम पंचायत सहित उपखंड प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है जिसको लेकर बिजली, पानी, चिकित्सा, वाहन स्टैंड आदि की व्यवस्था के लिए पूरा बंदोबस्त कर लिया गया है। वहीं मुख्य सडक़ मार्ग से मंदिर पहुंचने वाले लिंक सडक़ के दोनों और मिट्टी डालकर सडक़ मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। सडक़ में हो रहे गड्ढों को लेकर पेच वर्क कार्य को भी सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहयोग से पूरा करने के प्रयास किया जा रहा हैं सरपंच अर्जुन कुशवाह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले में दुकान सजाने के लिए लोगों का बड़ी तादात में आना शुरू हो गया है आगामी 6 तारीख तक जो भी दुकानदार मेले में दुकान लगाने के लिए इच्छुक हैं वह पहुंच कर नियमानुसार जमीन चिन्हित करावे।

महाशिवरात्रि पर होगा विधिवत शभारंभ-

महादेव मंदिर पर लगने वाला मेला जिले का सबसे बड़ा मेला है जो कि महाशिवरात्रि से विधिवत शुभारंभ के बाद 10 दिन तक भरेगा। जिसके लिए ग्राम पंचायत व प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां दुकानों के लिए आवंटन प्रक्रिया शुरू कर देने के साथ ही दुकानों का पहुंचना शुरू हो रहा है। तथा मेले में पहुंचने वाले दुकानदार व अन्य आमजन को कोई भी असुविधा नहीं हो जिसके पूरे बंदोबस्त किए जा रहे हैं।