
आगामी कोहरे के मौसम को लेकर रेलवे सतर्क, लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता समेत कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त
धौलपुर. रेल प्रशासन ने आगामी कोहरे के मौसम 2023-24 के दृष्टिगत रेल संरक्षा एवं परिचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए कुछ गाडिय़ों का पूर्ण निरस्तीकरण, आवृति में कमी एवं आंशिक निरस्तीकरण करने का निर्णय लिया है।
आगरा मण्डल पीआरओ ने बताया कि गाड़ी संख्या २०४५२ नई दिल्ली से सोगरिया १ दिसम्बर से २९ फरवरी २०२४ तक, २०४५१ सोगरिया-नई दिल्ली एक दिसम्बर से 29 फरवरी 2024 तक, 22197 वीरागंना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता साप्ताहिक ट्रेन १ दिसम्बर से २३ फरवरी २०२४ तक, २२१९७ कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ३ दिसम्बर से २५ फरवरी तक, 22441 चित्रकूट धाम-कानपुर सेंट्रल 1 दिसम्बर से २९ फरवरी २०२४ तक, 22442 कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट धाम 1 दिसम्बर से 29 फरवरी २०२४ तक, 12538 प्रयागराज रामबाग-मुजफ्फरपुर 4 दिसम्बर से से 28 फरवरी एवं गाड़ी संख्या 12537 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज रामबाग 4 दिसम्बर से 28 फरवरी २०२४ तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा कुछ टे्रनों को आंशिक तौर पर निरस्त किया है। वहीं, कई मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों की बारम्बारता में कमी की गई है।
Railways alert regarding upcoming fog season, many trains including Laxmibai Jhansi-Kolkata will remain canceled
Published on:
11 Nov 2023 06:37 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
