10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News: नशे में डांस कर रहे युवकों ने की हर्ष फायरिंग, शादी में आए मामा की मौत

राजस्थान में शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दूल्हे के मामा आगरा निवासी पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

राजस्थान के धौलपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां जिले के राजाखेड़ा नगरपालिका क्षेत्र के गांव अम्बरपुर में शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दूल्हे के मामा आगरा निवासी पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजन सूचना मिली तो वह गांव पहुंचे और शव को लेकर आगरा रवाना हो गए।

आगरा की सीमा अंतर्गत थाना शमशाबाद पुलिस ने जांच में रोका और संदिग्ध मामला देखते हुए राजाखेड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। राजाखेड़ा पुलिस शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया।

यह भी पढ़ें : ससुर ने दामाद पर लगाए झूठे आरोप… सुप्रीम कोर्ट ने ससुर पर ठोका जुर्माना

जानकारी के अनुसार अम्बरपुर गांव निवासी पप्पू प्रजापति के पुत्र साहिल उर्फ लीलाधर की शादी थी। समारोह में आगरा के मढेपुरा गांव से लडक़ी पक्ष लग्न टीका लेकर शु‍क्रवार देर शाम अम्बरपुर आया था। लग्न के बाद डीजे पर कुछ युवक डांस कर रहे थे तीन युवकों ने कथित हर्ष फायरिंग कर दी।

जिसमें से एक गोली मकान के छज्जे पर बैठे मामा पप्पू उर्फ कमल सिंह (45) के जा लगी और मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई गिरिराजसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में राजवीर, नितिन व पंकज को नामजद कर फायरिंग का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान के इस मंत्री ने अपने ही विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप…मुख्यमंत्री को लिखा पत्र