
Demo Pic
Chambal beehad Story: चंबल घाटी का नाम आते ही हम सभी के जेहन में सबसे पहले डकैत या बागी की सूरत सामने आने लगती है। दरअसल चंबल घाटी के ये बीहड़ कभी डकैत व बागियों के लिए पनाहगाह हुआ करते थे और बीहड़ों से ही गिरोह संचालित होते थे। लेकिन पुलिस की लगातार सर्च ऑपरेशन और कॉम्बिंग से बीहड़ अब बागी और बंदूक के चंगुल से मुक्त हो रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि धौलपुर पुलिस ने साल 2023 में संगठित अपराध और माफिया पर लगाम कसते हुए हार्डकोर व हिस्ट्रीशीटर बदमाशों के खिलाफ कड़ी घेराबंदी करते हुए कार्रवाई की है। साल 2023 में पुलिस ने 105 इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि बीते साल धौलपुर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से 105 इनामी बदमाशों को दबोचने में सफलता हासिल की है। इनमें से कुख्यात अन्तरराज्यीय इनामी दस्यु केशव गुर्जर की गिरफ्तारी पर 1.15 लाख रुपए, बदमाश भगवानदास की गिरफ्तारी पर 40 हजार, बदमाश शीशराम व सोनू उर्फ सोनेराम की गिरफ्तारी पर 35-35 हजार रुपए के इनाम घोषित थे। इसके अलावा 1 बदमाश पर 25 हजार, 2 बदमाशों पर 15 हजार, 5 बदमाशों पर 10 हजार, 1 बदमाश पर 6 हजार, 23 बदमाशों पर 5 हजार, 5 बदमाशों पर 3 हजार, 17 बदमाशों पर 2 हजार, 21 बदमाशों पर 1000 हजार, 24 बदमाशों पर 500 रुपए एवं 2 बदमाशों पर 250 रुपए की इनाम घोषित थी।
ये रहे कुख्यात बदमाश
इन इनामी बदमाशों में से 4 बदमाश केशव गुर्जर, भगवानदास, शीशराम व सोनू राज्य स्तर के टॉप मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल थे। बदमाश केशव, सुरेन्द्र, शीशराम व सोनू रेंज स्तर की टॉप मोस्ट वांटेड बदमाशों की फेहरिस्त में भी थे। इनामी बदमाश केशव, सुरेन्द्र, शीशराम, नरेश, विनोद, मेम्बर, मुकेश, रामरज, भूरा, राजवीर, सोनू व मोनू जिला स्तर की टॉप मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल थे।
चम्बल के बीहड़ में दस्युओं के पनपने की ये रहीं वजह
चम्बल के बीहड़ों में वर्तमान में दस्युओ के गिरोह का करीब-करीब सफाया हो चुका है। इसकी वजह लगातार कॉम्बिंग और सर्च ऑपरेशन रहे हैं। क्षेत्र में दस्युअ बनने और हथियार उठाने की कई वजहें रही हैं। इसमें मुख्यतय बीहड़ क्षेत्र में कृषि योग्य जमीन नहीं होना व बेरोजगारी बड़ी समस्या है। जिसका समाधान नहीं हो पाया है। चंबल से अवैध बजरी निकासी और परिवहन की भी एक वजह यह भी है। हालांकि, क्षेत्र में अब धीरे-धीरे विकास पहुंच रहा है लेकिन रफ्तार गति की अपेक्षाकृत धीमी है। जिस पर सरकारों को ध्यान देने की आवश्यकता है। उधर, चम्बल के बीहड़ में सेवर पाली के पास चम्बल नदी पर बन रहे पुल निर्माण के बाद क्षेत्र में रोजगार के साधन बढ़ेगे और मध्यप्रदेश से जुडऩे में मदद मिलेगी। अभी तक धौलपुर से हाइवे से ही मध्यप्रदेश जा पाते हैं। इसके अलावा ज़मीन को लेकर झगड़े और मुकदमे होना भी एक वजह है। जमीन का रकबा लगातार कम होता जा रहा है, ऐसे में आपसी झगड़े बढ़ रहे हैं। झगड़े में लोग एक हत्या हो जाने के बाद ख़ुद को बचाने के लिए गिरोह बना रहे हैं लेकिन अब धीरे-धीरे नई पीढ़ी बीहड़ से दूरी बना रखी है।
30 जनवरी को धौलपुर पुलिस ने 1.15 लाख रुपए के अन्तरराज्यीय इनामी बदमाश केशव गुर्जर को मुठभेड़ में पकड़ा। जिस पर करीब 40 से अधिक मुकदमे दर्ज थे।
31 जनवरी को दस्यु केशव गुर्जर गिरोह के दो साथी 5-5 हजार के इनामी बदमाश बन्टी उर्फ विनोद पण्डित व नरेश उर्फ रामनरेश को पकड़ा।
4 फरवरी को चम्बल के बीहड़ में मुुठभेड़ के बाद 35 हजार के इनामी बदमाश शीशराम व 5 हजार के इनामी बदमाश छोटू उर्फ गब्बर को गिरफ्तार किया।
12 मार्च को कुख्यात दस्यु केशव गुर्जर के भाई 5 हजार के इनामी बदमाश मुकेश गुर्जर को पकड़ा।
18 मार्च को उत्तर प्रदेश पुलिस से 15-15 हजार की इनाम घोषित दो बदमाश केशराम व बिज्जो को दबोचा।
7 जुलाई को थाना मनियां पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश नरेश गुर्जर को गिरफ्तार किया।
27 जुलाई को 35 हजार के इनामी बदमाश सोनू उर्फ सोनेराम गुर्जर को पकड़ा।
25 सितम्बर को एडीएफ टीम ने 40 हजार के इनामी बदमाश भगवानदास को गिरफ्तार किया।
Published on:
06 Jan 2024 04:26 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
