19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धौलपुर के रजत बघेल ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में जड़े 307 रन

जिले के युवा क्रिकेट खिलाड़ी रजत बघेल ने अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में खेलते हुए झारखंड के खिलाफ शानदार 307 रन की कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 43 चौके और 10 छक्के जड़े।

less than 1 minute read
Google source verification

- राजस्थान अंडर 16 के हैं कप्तान

धौलपुर. जिले के युवा क्रिकेट खिलाड़ी रजत बघेल ने अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में खेलते हुए झारखंड के खिलाफ शानदार 307 रन की कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 43 चौके और 10 छक्के जड़े। राजस्थान से खेलते हुए रजत ने दूसरी बार यह कारनामा किया है। रजत ने पिछले साल भी हिमाचल के खिलाफ पहले ही मैच में तिहरा शतक लगाया था। उन्होंने अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। उनके द्वारा बनाए गए 307 रन ने न केवल उनके टीम के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया।

इस उपलब्धि ने धौलपुर जिले का नाम रोशन किया है। आरसीए के पूर्व सचिव सुमेन्द्र तिवारी ने कहा कि 307 रन बनाना किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, खासकर अंडर.16 स्तर पर। यह दर्शाता है कि वह मानसिक और शारीरिक दोनों दृष्टियों से मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं।