7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीच बचाव कराना पड़ा महंगा, युवक में मारी गोली

- गंभीर हालत में परिजन इलाज को लेकर आगरा धौलपुर. जिले के मनियां थाना क्षेत्र के तेहियापुरा गांव में बच्चों के विवाद में फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे रैफर कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
बीच बचाव कराना पड़ा महंगा, युवक में मारी गोली Rescue was costly, young man shot

- गंभीर हालत में परिजन इलाज को लेकर आगरा

धौलपुर. जिले के मनियां थाना क्षेत्र के तेहियापुरा गांव में बच्चों के विवाद में फायरिंग हो गई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चों के झगड़े के बाद पशु चारा लेकर लौट रहे एक युवक को गोली मार दी। जो उसकी पसलियों के नीचे लगी। हालत गंभीर होने पर परिजन घायल युवक को आगरा ले गए, जहां निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घायल हुए युवक केशव बघेल (28) पुत्र ग्याजीत के चचेरे भाई टीकम सिंह ने बताया कि 2 दिन पूर्व उनके गांव में जीते ठाकुर का राहुल पक्ष के लोगों से बच्चों के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में युवक केशव बघेल ने बीच बचाव कर दिया था। झगड़ा शांत होने के दो दिन बाद शाम को बीच बचाव करने वाला युवक केशव बघेल पशु चारा लेकर घर की ओर लौट रहा था। तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे दूसरे पक्ष के लोगों युवक केशव बघेल की मारपीट कर दी। मारपीट के बाद आरोपित ने युवक केशव बघेल को गोली मार दी। घायल युवक के चचेरे भाई ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए युवक को लेकर परिजन जिला अस्पताल धौलपुर पहुंचे। जहां से उसे इलाज के लिए रैफर कर दिया गया। युवक के परिजनों के मुताबिक घटना के बाद ही आरोपी पक्ष के लोग फरार हो गए। मनियां थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी है।