18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समीक्षा बैठक: प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित प्रकरणों का करें शीघ्र निस्तारण

धौलपुर. उपखण्ड अधिकारी कार्यालय सरमथुरा में जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में पंचायती राज एवं ग्राम विकास अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के लिए किस्तों के भुगतान संबंधी समस्याओं और प्रकरणों का निस्तारण के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अधिकतम पेंडेंसी वाली ग्राम पंचायतों में लंबित किस्तों का भुगतान करने के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के मास्क

less than 1 minute read
Google source verification
Review meeting: Prompt disposal of pending cases of Pradhan Mantri Awas Yojana

समीक्षा बैठक: प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित प्रकरणों का करें शीघ्र निस्तारण

समीक्षा बैठक: प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित प्रकरणों का करें शीघ्र निस्तारण

धौलपुर. उपखण्ड अधिकारी कार्यालय सरमथुरा में जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में पंचायती राज एवं ग्राम विकास अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के लिए किस्तों के भुगतान संबंधी समस्याओं और प्रकरणों का निस्तारण के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अधिकतम पेंडेंसी वाली ग्राम पंचायतों में लंबित किस्तों का भुगतान करने के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के मास्क आदि का शेष भुगतान अविलंब किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायतों में स्वीकृत और लंबित सेंशन के बारे में जानकारी ली। 2021-22 के दिए गए पंचायतवार लक्ष्य के बारे में जानकर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। पंचायतों के पुनर्गठन होने से प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित मामलों का निस्तारण की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने मदनपुर, बीझोली, मडासिल, पवैनी, धौंध सहित कई ग्राम पंचायतों की प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भवनों की पेंडेंसी के बारे में जाना और अतिशीघ्र भुगतान करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जो कार्य लंबित है, उन्हें पूर्ण कर जल्द सीसी भिजवाने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 के माध्यम से किए जाने वाले आवश्यक कार्यों के बारे में तैयारी करने के दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद चेतन चौहान, एसडीएम मनीष कुमार जाटव, अधिशासी अभियंता रामबोल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।