4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोडवेज: वरिष्ठ नागरिक करेगे आधे किराए में सफर

- धौलपुर रोडवेज की बसों में बुधवार से मिलेगा इसका लाभ

less than 1 minute read
Google source verification
 Roadways: Senior citizens will travel at half fare

रोडवेज: वरिष्ठ नागरिक करेगे आधे किराए में सफर

धौलपुर. प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने होली से पहले राजस्थान रोडवेज का सफर करने वाले बुज़ुर्गों के लिए अच्छी खबर है। रोडवेज बसों में बुजुर्गों को टिकट में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।् इससे पहले बुजुर्गों को किराये में 30 प्रतिशत की छूट मिलती थी। लेकिन राज्य सरकार ने नए आदेश जारी करते हुए सीनियर सिटीजन को किराए में 50 प्रतिशत की छूट शुरू कर दी है। भाजपा की सरकार में 60 से 80 साल के बुजुर्गों को आधा किराया देना होगा।

जयपुर मुख्यालय के सोहनलाल मीना, शासन उपसचिव परिवहन की ओर से मंगलवार को आदेश जारी किया गया। जिसमें बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में की बजट घोषणा में क्रियान्वय के लिए प्रदेश के 60 से 80 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिकों को राज्य की सीमा में रोडवेज बसों से यात्रा करने पर उनको आधा किराया देना होगा। वर्तमान में दी जाने वाली 30 प्रतिशत छूट को बढ़ाकर अब सरकार ने 50 प्रतिशत कर दिया है।

मुख्यालय से आदेश जारी किया गया है। जिसके बाद अब रोडवेज की बसों में बुजुर्गों को सफर करने पर आधा किराया देना होगा।

- राकेश कुमार, मुख्य प्रबंधक रोडवेज डिपो धौलपुर