26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेड़ों पर चल रही आरी, हरियाली पर भारी वन विभाग की सुस्ती

dholpur, मनियां. कस्बे में पेड़ों की कटाई का धंधा जोरों पर है। स्थानीय प्रशासन एवं वन विभाग की ओर से ध्यान नहीं देने से हरियाली पर आरी लगातार चल रही है। जिससे पर्यावरण को खासा नुकसान पहुंच रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Sawing on trees, forest department's slowness is heavy on greenery

पेड़ों पर चल रही आरी, हरियाली पर भारी वन विभाग की सुस्ती

dholpur, मनियां. कस्बे में पेड़ों की कटाई का धंधा जोरों पर है। स्थानीय प्रशासन एवं वन विभाग की ओर से ध्यान नहीं देने से हरियाली पर आरी लगातार चल रही है। जिससे पर्यावरण को खासा नुकसान पहुंच रहा है। एक तरफ वन विभाग पौधे लगाने का आह्वान करता है लेकिन दूसरी तरफ हरे-भरे वृक्षों की कटाई पर लगाम नहीं लगा पा रहा है। यहां क्षेत्र में लकड़ी माफिया बेलगाम है। बता दें कि मनियां कस्बा समेत आसपास में ही करीब 40 से अधिक अवैध आरा मशीन संचालित है। जबकि केवल 18 मशीनों के पास ही लाइसेंस है।

जानकारी के अनुसार मनियां कस्बे तथा क्षेत्र में हो रही अवैध संचालित आरा मशीनों पर लकड़ी माफिया की ओर से जिले भर से पेड़ों की कटाई की जाती है और इन आरा मशीनों पर लाकर बेच दिया जाता है। क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों ने बताया कि मनियां क्षेत्र में लगी आरा मशीनों के मालिकों की ओर से तो पेड़ों की कटाई का धंधा जोरों पर चलता है। साथ ही पेड़ों की कटाई में दलालों का भी बड़ा बोलबाला है। यह दलाल ग्रामीणों एवं अवैध आरा मशीन के संचालकों से पेड़ों का सौदा करते हैं और ग्रामीणों से कम पैसे पर पेड़ों की कटाई करवा लेकर अवैध आरा मशीनों पर बेच देते हैं। जिससे पेड़ों की कटाई में दलालों का भी बोलबाला जोरों पर है। ऐसा नहीं है कि मामले की जानकारी प्रशासन एवं वन विभाग के अधिकारियों को नहीं है लेकिन सब कुछ जानते हुए भी उनके कान पर जू तक नहीं रेंग रही है। बता दें कि मनियां कस्बा अवैध आरा मशीनों का गढ़ बना हुआ है।

- उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है। अगर ऐसा मामला है तो वह तुरंत कार्रवाई करवाएंगी।

- सीमा बघेल, तहसीलदार मनियां