- शर्मसार अधिकारी और कर्मचारी भी जुटे
- सैंपऊ की ग्राम पंचायत रजौरा कलां में औचक किया निरीक्षण
धौलपुर. मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एएन सोमनाथ ने सैंपऊ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रजौरा कलां में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। यहां गंदगी देख उन्होंने अधिकारी और कार्मिकों से नाराजगी जताई और खुद ग्राम पंचायत के मुख्य मार्ग में हाथ में झाडू लेकर सफाई करना शुरू कर दिया। यह देख साथ में अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण भी सफाई कार्य में जुट गए। वहीं, प्रधान दुष्यंत बघेल ने भी साथ में सफाई की।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने लोगों को भी समझाया गया कि आप लोग घर का कचरा नाली एवं रोड पर ना फेंके एवं ना ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करें क्योकि प्लास्टिक का जीवन लगभग 500 वर्ष का है। प्लास्टिक से जीव जन्तु व पर्यावरण को कई नुकसान है इसके उपयोग से आये दिन नई-नई बीमारियॉं पैदा हो रही है एवं गाय व अन्य पशु-पक्षी इसे खाकर बीमार होकर मर रहे हैं। इसका प्रभाव मनुष्य के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। साथ ही गांव की नालियां-नाले, कुआं, बावड़ी, तालाब एवं नदियां दूषित हो रही हंै व जलीय जीवों के लिए भी जान का खतरा बन रही है। उन्होंने कहा कि हम सब लोग कही ना कही इन निर्दोष प्राणियों की जा रही जान में प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से जिम्मेदार है। क्यों ना हम सब मिलकर गंदगी को खत्म करें एक जन अभियान के रूप में सभी कार्य करे वर्तमान में ग्राम पंचायतों की ओर से सफाई की निविदाएं जारी की गई है। जिनके माध्यम से गांवों की सफाइ कराई जाए। इस मौके पर अधिशासी अभियन्ता गोपेश मीना, अधिषाषी अभियन्ता प्रेमचन्द बैरवा, अधिषाषी अभियन्ता अशोक वर्मा सहित ग्राम विकास अधिकारी अनेक सिंह ग्राम पंचायत रजौरा कलां एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
Published on:
18 Jun 2025 06:52 pm