20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शरद महोत्सव 2022: शाम ए गजल में लोगों ने उठाया लुप्त, रात तक जमे रहे श्रोता

#Sharad Mahotsav 2022: धौलपुर. शरद महोत्सव 2022 में गुरुवार रात्रि को शाम ए गजल का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष रोहिल सरीन थे। जबकि विशिष्ट अथिति डॉ.रेनू अग्रवाल पूर्व प्रेसिडेंट रोटरी क्लब, डॉ.निखिल अग्रवाल, अंतिमा अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष इनरव्हील क्लब थी। जबकि अध्यक्षता सभापति खुशबू सिंह एवं आयुक्त देवीलाल ने की।

2 min read
Google source verification
Sharad Mahotsav 2022: People raised missing in Sham-e-Ghazal, listeners remained till night

शरद महोत्सव 2022: शाम ए गजल में लोगों ने उठाया लुप्त, रात तक जमे रहे श्रोता

शरद महोत्सव 2022: शाम ए गजल में लोगों ने उठाया लुप्त, रात तक जमे रहे श्रोता

#Sharad Mahotsav 2022: धौलपुर. शरद महोत्सव 2022 में गुरुवार रात्रि को शाम ए गजल का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष रोहिल सरीन थे। जबकि विशिष्ट अथिति डॉ.रेनू अग्रवाल पूर्व प्रेसिडेंट रोटरी क्लब, डॉ.निखिल अग्रवाल, अंतिमा अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष इनरव्हील क्लब थी। जबकि अध्यक्षता सभापति खुशबू सिंह एवं आयुक्त देवीलाल ने की।


कार्यक्रम की शुरुआत की भोपाल के गजल गायक आमिर हाफिज ने की गजल से हुई। गजल गायक आमिर हाफिज ने गजल पेश करते हुए कहा कि जमाने में कहा टूटी हुई तस्वीर बनती हैए तेरे दरबार में बिगड़ी हुई तकदीर बनती है। तारीफ तेरी निकली है दिल से आई है लब पे बनके कव्वाली शिर्डी वाले साईं बाबा। जिसे सुनकर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। होश वालों को खबर क्या बेखुदी क्या चीज है, इश्क कीजिए फिर समझिए जिंदगी क्या चीज है। जग घुमिया थारे जैसा ना कोई। गजल गायक आमिर हाफिज ने चुपके चुपके रात दिन आंसू बहाना याद है हमको अब तक आशिकी का वो जमाना याद है। गायक आमिर हाफिज ने कहा कि काली काली जुल्फों के फंदे न डालों, हमे जिंदा रहने दो। जिसे सुनकर दर्शकों ने कलाकरों की हौंसला अफजाई की। जब रात का आंचल लहराए सारा आलम सो जाए, तुम मुझ से मिलने समां जलाकर ताजमहल में आ जाना। कोई जब तुम्हारा ह्रदय तोड़ देए अटकता हुआ कोई छोड़ दे। न चि_ी न कोई संदेश न जाने कौन सा देश जहां तुम चले गऐ।

गजल गायक साजिद खान ने पेश करते हुए कहा कि कसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है। एक तुम्ही धनवान हो गोरी बाकी सब कंगाल। मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर जब नजर से मिलाई मजा आ गया। सुनकर श्रोता झूमने को मजबूर हो गए। कलाकारों का अधिशाषी अभियंता ब्रजमोहन मंगल, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक प्रकाश श्रीवास्तव, पार्षद अकील अहमद, विक्रम सिसोदिया, तेताल सिंह, बृजराज सिंह, अचल सिंह, भारत एवं नसीम खान ने स्वागत किया। मंच का संचालन अनिल मिश्रा ने किया।

रंगोली में वर्षा एवं मोना बघेल रहीं प्रथम

शरद महोत्सव में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता जूनियर बालिका एवं सीनियर बालिका वर्ग में आयोजित हुई। जिसमें बालिकाओं ने बढ़ चढकऱ हिस्सा लिया। बालिकाओं ने बेहतरीन रंगोली बनाई। प्रतियोगिता के परिणामों में जूनियर वर्ग में वर्षा प्रथम रही। जबकि आर्या शर्मा उपविजेता रही। वहीं सीनियर वर्ग में मोना बघेल प्रथम रही जबकि स्नेहा चौधरी उपविजेता रही।